'ग्रैंड मस्ती' की सफलता से खुश हैं विवेक
अभिनेता विवेक ओबरॉय अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की सफलता से बेहद खुश हैं, और अब मौज-मस्ती करके खुशी मनाना चाहते हैं। फिल्म ने प्रदर्शन के शुरुआती दो दिनों में ही 26 करोड़ की कमाई की है। मिलाप जावेरी की लिखी कहानी 35 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। हालांकि अपने द्विअर्थी संवादों और उत्तेजक दृश्यों के लिए फिल्म को समीक्षकों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है।
विवेक हालांकि फिल्म की आलोचनाओं से परेशान नहीं हैं और फिल्म की सफलता का आनन्द उठाना चाहते हैं। विवेक ने इससे पहले 'प्रिंस' और 'मिशन इस्तांबुल' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विवेक ने ट्विटर पर लिखा, "पार्टी मिलाप! बेहतरीन शुरुआत के साथ 'गै्रंड मस्ती' ने दो ही दिन में 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।"
इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म में विवेक के अलावा रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, सोनाली कुलकर्णी, कायनात अरोड़ा, मरियम जकारिया, मंजरी फड़नीस, करिश्मा तन्ना और ब्रूना अब्दुल्ला ने भी काम किया है।
फिल्म की सफलता आफताब और रितेश के लिए भी बड़ी खुशखबरी है।
रितेश जहां साजिद खान की फिल्म 'हमशक्लस' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं आफताब ने ट्विटर पर लिखा है, "शुक्रवार और शनिवार काफी अच्छे बीते। फिल्म की प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












