घनचक्कर के बाद भट्ट कैंप में होगी विद्या की एंट्री
इन दिनों विद्या बालन काफी चर्चा में है वजह है आनी वाली फिल्म घनचक्कर। जो कि इस शुक्रवार को रिलीज हो रही हैं। फिल्म एक कॉमेडी फ्लेवर में लोगों के सामने परोसी जा रही है। इस फिल्म के बाद विद्या बालन भट्ट कैंप की फिल्म में एंट्री करने जा रही हैं जिसके लिए वह बिल्कुल फिट और रेडी हैं। फिल्म के बारे में ज्यादा ना बताते हुए बस इतना कहा गया है कि फिल्म को निर्देशक आशिकी 2 वाले मोहित सूरी होंगे।
फिल्म की कहानी काफी बोल्ड है जिसके लिए विद्या को परफेक्ट बताया गया है। वैसे भी विद्या बोल्ड किरदारों को बखूबी निभाती हैं। लेकिन भट्ट की फिल्म में विद्या के कोस्टार कौन होंगे?
इस बात का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन लोगों ने कयास लगाया है कि हो सकता है कि एक बार फिर से विद्या के साथ पर्दे पर इमरान हाशमी ही दिखें क्योंकि भट्ट कैप फिर से अपने फेवरट सितारे इमरान को कास्ट करने को इच्छुक है। अगर वाकई में ऐसा होता है तो विद्या -इमरान की यह तीसरी फिल्म होगी जिसे क्रिकेट की भाषा में हैट्रिक कहते हैं।
वैसे दोनों सितारे इन दिनों राजकुमार गुप्ता की कॉमेडी फिल्म घनचक्कर के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में इमरान एक मराठी पति और विद्या एक पंजाबी पत्नी का रोल कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या गुल खिलाती है? यह पहली फिल्म है जो कि विद्या-सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी के बाद रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म के निर्माता है।


Click it and Unblock the Notifications












