'केवल विद्या के नाम पर नहीं बिकती फिल्में'
सिर्फ विद्या बालन और इमरान हाशमी के होने भर से ही मेरी फिल्म घनचक्कर हिट नहीं हो जायेगी यह कहना है निर्देशक राजकुमार गुप्ता का। जो विद्या-इमरान के साथ कॉमेडी फिल्म घनचक्कर लेकर आ रहे हैं। इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए राजकुमार गुप्ता ने कहा कि फिल्म स्टार के नाम पर ही फिल्में नहीं चलती हैं। बड़े सितारों की मौजूदगी से फिल्म काफी आकर्षक तो बन जाती है लेकिन इसी वजह से चल भी जाये यह गारंटी नहीं हैं। फिल्म चलती है अच्छी कहानी और अच्छे निर्देशन की वजह से।
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी फिल्म घनचक्कर में इमरान-विद्या ने गजब का काम किया है लेकिन उनकी फिल्म को दर्शक तभी पसंद करेंगे, जब फिल्म उन्हे समझ में आयेगी।
राजकुमार गुप्ता ने विद्या के साथ 'नो वन किल्ड जेसिका' में भी काम कर चुके हैं और उनसे खासा प्रभावित हैं। निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने कहा है कि वह काम के प्रति समर्पित अभिनेत्री हैं जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है। विद्या की खास बात है कि उसने कभी भी अपने आप को सामित नहीं किया है इसलिए वह सफल है। विद्या पूरी तरह से व्यवसायिक हैं। उन्होंने विवाह के बाद भी एक अभिनेत्री के रूप में अपनी सीमाएं नहीं बांधी हैं। उनसे जो भी करने के लिए कहा जाता है, वह वो करती हैं।
फिल्म की पटकथा को फिल्म की आत्मा कहने वाले राजकुमार गुप्ता जोर-शोर से अपनी फिल्म घनचक्कर का प्रमोशन कर रहे हैं।
आईेये आपको दिखाते हैं घनचक्कर की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











