मसकली 2.0 - ए आर रहमान के बाद, अब निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने दिखाई नाराजगी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया स्टारर मसकली 2.0 के रिलीज होते ही ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के भी निगेटिव रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ये गाना फिल्म दिल्ली 6 का है, जिसे बनाया है राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने, लिखा है प्रसून जोशी ने और कंपोज़ किया है ए आर रहमान ने। एआर रहमान, प्रसून जोशी के बाद अब निर्देशक राकेश मेहरा का भी गुस्सा फूटा है।
निर्देशक ने लिखा- "दिल्ली 6 फिल्म और उसके गाने बहुत प्यार से तैयार किए गए थे। ओरिजनल क्रीएशन को बनाए रखें, जिससे आने वाली पीढ़ी उसका लुत्फ उठा सके।"

बता दें, टी-सीरिज ने इस गाने का रीमेक निकाला है, जिसे रीक्रिएट किया तनिष्क बागची ने और आवाज दी है तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने। खैर, यह पहली बार नहीं है टी-सीरिज को रीमेक गानों के लिए विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि टी सीरिज के सिंगल एल्बम भी रिक्रिएटेड वर्जन में ही आ रहे हैं। जिससे ओरिजनल म्यूजिक कंपोजर्स और सिंगर्स काफी ज्यादा खफा है।
"मेरे और अमिताभ बच्चन की रोमांटिक सीन्स देखकर घबरा गई थीं जया बच्चन"


Click it and Unblock the Notifications











