अनुष्का के बाद अब सनी लियोन पर निशाना..बन गई 'पनौती'!
[बॉलीवुड न्यूज] अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब अनुष्का शर्मा को ट्विटर पर 'राष्ट्रीय पनौती' घोषित कर दिया गया था। इंडिया ने वर्ल्ड कप में हार क्या देखी सबने हार की ठिकरा अनुष्का से सर मढ़ दिया। हालांकि इसपर बॉलीवुड और क्रिकेटर्स ने अनुष्का- विराट का काफी साथ दिया था।
बहरहाल, ताजा मामला है सनी लियोन का। आईपीएल में किंग्स 11 पंजाब की हार के लिए अब सनी लियोन पर निशाना साधा जा रहा है। हाल ही में सनी, मोहाली में हो रहे किंग्स 11 पंजाब और मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए पहुंची। सनी यहां पंजाब टीम को चीयर करने आई थीं।
खैर, पंजाब टीम मुंबई से हार गई और इसका जिम्मेदार ठहराया गया सनी लियोन को। बता दें, सनी यहां अपनी आगामी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। लेकिन हाल के लिए ट्विटर पर सनी पर जिस तरह से निशाना साधा गया, वह शर्मनाक है।
PICS..कुछ इस तरह सिद्धिविनायक पहुंची सनी लियोन, देखते रह गए लोग
लोगों ने सनी के पुराने प्रोफेशन को भी इसमें घसीट डाला और उनकी जिंदगी पर जमकर कमेंट्स किए गए। बहरहाल, क्रिकेट में हार-जीत के लिए फिल्म एक्ट्रेस किस तरह से जिम्मेदार होती हैं, यह मानसिकता समझ से परे है.. लेकिन उम्मीद है सनी की फिल्म पर इस कंट्रोवर्सी से कोई असर न दिखे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













