17 साल बाद पर्दे पर सलमान का डबल रोल

जी हां दोस्तों आपने सही सुना.. सलमान खान पूरे 17 साल बाद पर्दे पर डबल रोल करते दिखायी देंगे। इससे पहले सलमान ने डेवि़ड धवन की फिल्म 'जुड़वा' में डबल रोल प्ले किया था। सूरज की फिल्म का नाम 'बड़े भैया' है जो कि साल 2015 में रिलीज होगी।

फिल्म में हिरोईन कौन होगी इस बारे में तो अभी तस्वीर साफ नहीं है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान ने सूरज को कहा है कि वह अपनी फिल्म में डेजी शाह को हिरोईन ले लें।

बड़जत्या ने ही सलमान को 'प्रेम' सिखाया

गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफलतम फिल्में दी हैं।

बड़जात्या ने ही सबसे पहले 1989 में सलमान और भाग्यश्री के साथ 'मैंने प्यार किया' पेश की थी। यह फिल्म तीनों के लिए ही बेहद सफल साबित हुई थी। इसके बाद 1994 में सलमान और बड़जात्या ने फिर साथ काम किया और 'हम आपके हैं कौन' के साथ सफलता दोहराई।

इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका की थी। हालांकि इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को पहले फिल्मों जैसी सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन फिर भी सूरज को 'बड़े भैया' से काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X