19 दिसंबर दूर है..Pk की एडवांस बुकिंग करायी क्या?
'पीके' के सारे पोस्टर देख लिये, टीजर देख लिया, गाने भी हो गए। अब तक पिक्चर ही देखनी है मेरे दोस्त। लेकिन क्या आप पीके की टिकट बुक करने के लिए 19 दिसंबर तक इंतजार करने की सोच रहे हैं। तो ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि पीके की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जी हां, पीके फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखनी है तो टिकट बुक करा लें।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शननिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म पीके को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पीके की प्रोमोशन को लेकर आमिर और राजकुमार हिरानी नए नए तरीके अपना रहे हैं। पोस्टर को लेकर हुई कांट्रोवर्सी कहीं न कहीं फिल्म का और प्रचार कर गई। वहीं, राजकुमार हिरानी ने ट्विटर के जरीए फिल्म का एक ऑडियो टीजर भी रिलीज किया है।
अपनी फिल्मों के लिए काफी पॉजिसिव माने जाने वाले आमिर खान की फिल्म पीके को यूं तो क्रिस्मस का भी फायदा मिलने वाला है। लेकिन फिर भी आमिर फिल्म के प्रोमोशन से संबंधित नए नए आइडिया ला रहे हैं। आपको बता दे, 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पीके की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अपनी पिछली दो फिल्मों की तरह आमिर ने एडवांस बुकिंग का फंडा यहां भी इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि, आमिर की फिल्म धूम-3 की एडवांस बुकिंग जहां एक महीने पहले शुरू हो गई थी, वहीं फिल्म 'तलाश' की एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज के तीन महीने पहले से ही शुरू कर दी गई थी।
राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान समेत संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में हैं। अब देखना यह है कि इतने शानदार स्टार कास्ट और प्रोमोशन के साथ फिल्म 19 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।


Click it and Unblock the Notifications
