PK: अरे सुनिए.. ई है हमार Audio Teaser
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और राजकुमार हिरानी अपनी आगामी फिल्म 'पीके' के प्रोमोशन के लिए हर तरह के प्रयोग कर रहे हैं। चाहे वह पोस्टर के साथ हो या टीजर के साथ। पीके तरह से सूर्खियां बटोर रहा है। पीके के वीडियो टीजर के बाद अब फिल्म की टीम ने पीके का ऑडियो टीजर रिलीज किया है।
'पीके' संभवत: बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी, जिसने आधिकारिक ऑडियो टीजर जारी किया है। वहीं फिल्म के निर्माता इस ऑडियो टीजर का प्रचार ट्विटर जमकर कर रहे हैं। यूटीवी मोशन मिक्चर्स इस टीजर के लिए ट्विटर के ऑडियो कार्ड का इस्तेमाल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।
आपको बता दें, ट्विटर का ऑडियो कार्ड, आईओएस और एंड्रॉयड दोनों उपकरणों पर ट्विटर यूजर्स को फिल्म का ऑडियो सीधे सुनने और ढूंढने की सहूलियत देता है। जहां तक टीजर की बात है तो फिल्म के वीडियो टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया था, और सोशल मीडिया पर इस जबरदस्त शेयर किया गया। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि पीके के ऑडियो टीजर को भी लोग पसंद करेंगे।
राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
