खत्म नहीं हो रहीं अदनान की मुसीबतें

By Neha Nautiyal

Adnan sami
पाकिस्तानी गायक अदनान सामी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। विदेशी मुद्रा विनिमय नियमों के उल्लंघन के चलते पहले उनके मुम्बई के ओबेराय स्काई गार्डन स्थित घर को भारत सरकार ने जब्त कर लिया और इसके कुछ दिन बाद उनकी पूर्व पत्नी सबहा गैलाडरी अपने वकील एडिथ डे के साथ अचानक ही उनके घर पहुंच गईं।

कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे अदनान

इस घटना को अदनान ने अपने शब्दों में यूं बयान किया, "दोपहर के करीब 12.30 बजे थे। मैं अपनी पत्नी रोया के साथ नाश्ता कर रहा था तभी अचानक ही दरवाजे पर घंटी बज उठी और वहां कोई असभ्यता के साथ बोल रहा था। मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं सबहा को उसके वकील के साथ देखकर आश्चर्यचकित हो गया। वह पिछले कुछ समय से मेरी जिंदगी को मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।"

उन्होंने कहा, "उनके वकील को कम या गलत जानकारी थी। मेरे घर को भारत सरकार ने फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत जब्त कर लिया था और सबहा पर भी मेरे घर के किसी भी हिस्से को हासिल करने की अनुमति नहीं है।"अदनान ने सबहा या उनके वकील को घर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी। वह कहते हैं कि वह ऐसा कैसे कर सकते थे। उन्होंने कहा कि फेमा के आदेश के चलते उनकी सम्पत्ति पर सबहा का दावा रद्द हो गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X