..................... ED confiscates properties of Adnan Sami and slapped 20 lakh penalty | कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे अदनान - Hindi Filmibeat

कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे अदनान

By Neha Nautiyal

मुंबई में गायक अदनान के आठ फ्लैट और पांच पार्किग लॉट को जब्त कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत इन संपत्तियों पर अब सरकारी कब्जा कर लिया है।

अदनान सामी ने ईडी के खिलाफ हाईकोर्ट में जाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि अदनान सामी पाकिस्तान के नागरिक हैं और भारतीय कानून के तहत किसी विदेशी नागरिक को भारत में संपत्ति खरीदने, उसे बेचने अथवा ट्रांसफर करने का अधिकार नहीं है।

कोई भी विदेशी नागरिक कोई भी संपत्ति केवल पांच साल के लिए लीज पर ले सकता है। ईडी ने बिना इजाजत भारत में संपत्ति खरीदने के आरोप में अदनाम पर 20 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि 2003 में अदनान सामी ने अंधेरी के लोखंडवाला में 2.53 करोड़ रूपए में ये प्रोपर्टी खरीदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X