EXCHANGE: मुन्नी गईं पाकिस्तान और बदले में सलमान ने इन्हें बना लिया INDIAN

[बॉलीवुड समाचार] इसे कहते हैं सलमान खान के खास और करीबी होने का फायदा। अब पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी कुछ ही दिनों में भारतीय नागरिक बन सकते हैं। अदनान सामी को भारत में अगले आदेश (अनिश्चित अवधि) तक भारत में रहने की छूट दी गई है। लाहौर निवासी अदनान सामी ने अपील की थी कि मानवीय आधार पर उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए। सूत्रों की मानें तो अदनान को भारत सरकार पहले भी नागरिकता देनी चाहती थी लेकिन बीच में कुछ विवाद सामने आ गए।

हालांकि अदनान सामी के पास कनाडा की भी नागरिकता है। कानून के मुताबिक अगर उन्हें भारत में रहना है तो कनाडा का पासपोर्ट जमा कराना होगा क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा नागरिकता के लिए जरूरी भारत में लगातार रहने के नियम को वे पूरा कर चुके हैं। वे यहां 11 साल से ज्यादा गुजार चुके हैं।
[EXCLUSIVE: सलमान खान ने क्यों गाया दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा!]

गौरतलब है कि एक साल की वैलिडिटी वाले टूरिस्ट वीजा पर 13 मार्च, 2001 को अदनान पहली बार भारत आए थे। यह वीजा उन्हें इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाई कमीशन ने जारी किया था। अदनान के वीजा की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती रही। उन्होंंने सलमान खान की फिल्म लकी नो टाईम फॉर लव का म्यूज़िक दिया था और बजरंगी भाईजान में भी एक कव्वाली गाई है।
[EFFECT: ...और इसलिए फीकी रह गई बजरंगी भाईजान!]

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X