जिया सुसाइड केस: सूरज ही नहीं पिता आदित्य भी सवालों के घेरे में
जिया खान सुसाइड केस में अब बेटे सूरज पंचोली के साथ पिता आदित्य पंचोली भी फंसते जा रहे हैं। अभिनेत्री की मां राबिया का कहना है कि उन्हें शक है कि सूरज के अलावा आदित्य पंचोली ने भी जिया के साथ मारपीट की थी।
जिया की मां का कहना था कि आदित्य भी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा जिया के साथ रहे इसलिए उन्होंने भी पुरजोर कोशिशें की दोनों के ब्रेकअप की। इसलिए आदित्य पंचोली से भी इस मसले पर पूछ-ताछ हो सकती है। लेकिन जब से सूरज पंचोली गिरफ्तार हुए हैं तब से ही आदित्य पंचोली लापता है, ऐसा कहा जा रहा है कि मीडिया के सवालों से बचने के चक्कर में आदित्य पंचोली लापता हो गये हैं।
मालूम हो कि जिया की मां ने जिया के प्रेमी सूरज पंचोली को जिया की आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है। उनका कहना था कि जिया उर्फ नफीसा खान पिछले एक साल से ज्यादा समय से सूरज पंचोली के लिवइनरिलेशन में थीं। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी थी, जिसे की सूरज ने जबरदस्ती गर्भपात करवाया था।
जिया इस बात के लिए राजी नहीं थी इसलिए सूरज ने उसके साथ मार-पीट भी की थी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आयी थी कि जिया के सिर पर चोट के निशान थे पहले से। अब यह सूरज के मारने से आये या फिर पहले से थे इस बात का खुलासा तो जांच के बाद ही होगा।
गौरतलब है कि जिया खान ने अपने घर में ही फांसी लगा ली थी। पहले तो उनके घरवालों ने कहा कि जिया का करियर ठीक नहीं चल रहा था जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में थी इसलिए उसने मौत को गले लगाया था। लेकिन बाद में जिया के प्रेम संबंध की बात सामने आयी और कहा जाने लगा कि जिया को प्रेम में बेवफाई मिली थी जिसकी वजह से उसने खुद को खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
