श्रद्धा के गाने.. तेरी गलियां ..पर आया उनके आशिक का दिल
जिसके लिए आदित्य ने जमकर श्रद्दा की तारीफ की और कहा कि श्रद्धा ने बहुत अच्छा गाया है। मैंने गाना सुना है और मेरे ख्याल से गाना अतिसफल गानों में से है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे वास्तव में गाना बहुत पसंद है।"
मोहित सूरी निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख भी हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। फिल्म के गानों और ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म 'आशिकी 2' वाले डायरेक्टर मोहित की है इसलिए इस फिल्म से सबको बहुत ज्यादा उम्मीद भी है। देखते हैं कि यह फिल्म कितनी उम्मीदों पर खरी उतरती है।
यहां आपको यह भी बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि मोहित सुरी की फिल्म 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान ही आदित्य राय कपूर और श्रद्धा कपूर करीब आये थे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hOWQeAXMtoM?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
