तो सलमान, ऋतिक, अजय, अक्षय ने बर्बाद कर दिया इनका करियर
[बॉलीवुड समाचार] ये तो सब ही जानते हैं कि आदित्य रॉय कपूर वो एक्टर हैं जिन्होंने आज तक एक ही रोल किया है...वो है दारूबाज़ का। पता नहीं उनके साथ ऐसा हो जाता है या किया जाता है। इसके अलावा उनके हर किरदार की एक खास बात और है...वो हीरो होकर भी हीरो नहीं बनते।
आदित्य रॉय कपूर ने अब तक कितनी फिल्में की हैं ये आपको याद भी नहीं होगा। हां आशिकी 2 और दावत ए इश्क ही उनकी सोलो फिल्म थी। 2009 में लंदन ड्रीम्स में वो इसमें सलमान खान, अजय देवगन के साथ दिखाई दिए।
इसके बाद वो अजय देवगन के साथ एक्शन रिप्ले में और ऋतिक रोशन के साथ गुज़ारिश में नज़र आए। तब जाकर कहीं उन्हें 'आशिकी 2' मिली। लेकिन इसके बाद फिर ये जवानी है दीवानी में वो सेकंड लीड में नज़र आए।
ALSO READ: प्यार में फैमिली के खिलाफ गईं श्रद्धा कपूर?
लेकिन दावत-ए-इश्क करने के बाद आदित्य ने साफ कर दिया है कि अब वो सेकंड लीड नहीं निभाएंगे। हीरो का दोस्त बनकर वो थक चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर उनका भाग्य अच्छा रहा और मेरी मेहनत रंग लाई तो मैं अच्छा प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल वो कैटरीना कैफ के साथ आने वाली फिल्म फितूर की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications


