क्या कहा...कैटरीना की तस्वीरें बनाते हैं आदित्य रॉय कपूर?
जी हां सही सुन रहे हैं आप। ये वही आदित्य रॉय कपूर हैं जिनकी आशिकी श्रद्धा कपूर के साथ मानी जाती है और जिनके बनी फ्रेंड, ये जवानी है दीवानी के रणबीर कपूर हैं। इतना ही नहीं आदित्य के रूम में कैट का एक बड़ा सा पोस्टर भी लगा हैं। अब ये कैसा फितूर है भाई। नहीं समझे?
आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ एक साथ आने वाले हैं फितूर नाम की एक फिल्म में और इस फिल्म में आदित्य बनते हैं पेंटर। अब उनको रोल में तो घुसना पड़ेगा ना। तो बस रोल में घुसने के लिए आदित्य ने कमरे में लगा लिया है कैटरीना का पोस्टर और अब वो दिन रात बस कैट की तस्वीरों में डूबे हुए हैं।
PICS: बॉलीवुड किसिंग चैंपियनशिप के दावेदार आदित्य
इतना ही नहीं वो कैट की तस्वीरें भी बनाने लगे हैं। भई अच्छा ही है कि कैट अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। क्योंकि अब ऐसा फितूर किसी को चढ़ जाए तो सेफ्टी तो होनी ही चाहिए। पर फिर श्रद्धा कपूर आजकल हैं कहां। लगता है कि वो एबीसीडी की शूट में ज़्यादा ही बिज़ी हो गईं हैं और आदित्य से काफी दिनों से मिलने नहीं गईं हैं। श्रद्धा...सुन रही है ना तू?


Click it and Unblock the Notifications
