..................... Aditya Pancholi writes a book on his relationship with Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

आदित्य पंचोली ने खोला अपने और कंगना रनौत के रिश्ते का सच!

कहते हैं जिंदगी के कुछ पन्ने ऐसे होते हैं जिन्हें कभी ना पलटा जाए तो ही अच्छा होता है। कंगना रनौत की ज़िंदगी के भी ऐसे कई पन्ने हैं जिन पर लिखे किस्से वो शायद ही किसी को पढ़ने देना चाहेंगी। लेकिन अब उनकी ज़िंदगी के इन्हीं पन्नों को छापने की ठान ली है आदित्य पंचोली ने। ज़ाहिर है कि इससे कंगना, जो फिलहाल बॉलीवुड की क्वीन बन चुकी हैं, उनकी इमेज पर काफी असर पड़ेगा।

जी हां...फिल्म इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनके बारे में कोई बात करना नहीं चाहता। ऐसे रिश्ते जिन पर लोग सवाल खड़े करते हैं और इन रिश्तों के बारे में बात करने से लोग हिचकते हैं। वही रिश्ते जो मीडिया में सबसे ज़्यादा मसाला लगाकर परोसे जाते हैं।

ऐसा ही एक रिश्ता था आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का। एक समय था जब आदित्य अपना परिवार छोड़कर कंगना रनौत के साथ रहने लगे हैं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे के बारे में कभी कोई ज़िक्र नहीं किया। बाद में कंगना को इंडस्ट्री में अपना मुकाम बना लिया और आदित्य ने भी अपने परिवार के साथ एक नई शुरूआत कर ली।

अब आदित्य पंचोली ने एक पब्लिकेशन हाउस के साथ करार के तहत एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्होंने किसी ऐसे रिश्ते के सच का खुलासा किया है जिसके कारण उनका परिवार तक टूटने की कगार पर था।
PICS: इतनी भोली भी नहीं है क्वीन कंगना!

हालांकि आदित्य पंचोली ने किसी का भी नाम नहीं लिया है और इससे ज़्यादा इस किताब के बारे में उनका करार कुछ भी कहने से प्रतिबंधित करता है। लेकिन अब आदित्य पंचोली अपने पूरे करियर में दो ही चीज़ों के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं पहला ज़रीना वहाब से शादी और दूसरा कंगना रनौत के साथ रिश्ते।(वैसे उनके बेटे और जिया खान के सुसाइड कंट्रोवर्सी के बाद लोग उन्हें थोड़ा और जान गए हैं!)

हालांकि कंगना ने इस बाबत अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन निजी बातें जब सार्वजनिक हो जाती हैं तो लोग बात तो ज़रूर करते हैं। वैसे भी ये बात तब की है जब कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगलर थीं और काम की तलाश में थी। ऐसे में उनकी इमेज पर कुछ छींटें तो ज़रूर आएंगी या फिर आदित्य उनकी निजता का ख्याल रखेंगे ये तो किताब के पन्ने ही तय करेंगे!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X