आदित्य तो पहले ही कह चुके हैं I am bastard

बॉलिवुड एक्टर आदित्य पंचोली का आए दिन विवादों से सामना होता है। जिया खान के सुसाइड केस से लेकर अपनी सोसाइटी में मार पीट और मीडियाकर्मियों पर हाथ उठाने तक जैसे कई ऐसे मामले हैं जिनमें आदित्य चोपड़ा फंस चुके हैं। अब उन्होंने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में बाउंसर का सिर फोड़ कर एक नया विवाद शुरु किया है।

खबर है कि उन्होंने मुंबई के जूहू में स्थित पांच सितारा होटल में हिंदी गाने ना चलाए जाने पर हंगामा किया और वहां पर कई चीजें तोड़ फोड़ दीं। बाउंसर का सिर भी फोड़ दिया। इसके चलते उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और उन्हें फिल्हाल जमानत भी नहीं मिल सकती। अब जरा पीछे मुड़कर देखते हैं और जानते हैं कि क्या क्या कर चुके हैं आदित्य।

सालों पहले 90 के दशक में आदित्य पंचोली एक जानी मानी मैगजीन के कवर पेज पर न्यूड नज़र आए थे। इस मैगजीन के कवर पेज की काफी थू थू हुई थी जबकि कमाई के मामले में ये काफी आगे रही। हालांकि आजकल न्यूड होना कोई बड़ी बात नहीं माना जाता लेकिन उस समय ये बेहद शर्मनाक बात मानी जाती थी।

कुछ दिन पहले आदित्य अपनी ही सोसाइटी में मार पीट करते पाए गये थे। इस वक्त उनके पड़ोसियों ने ओशीवारा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई थी। हालांकि उस वक्त उन्हें वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया था। इससे पहले अवीज तजीम अंसारी की बिजनेस पार्टनर फातिमा पकड़ीवाला के साथ मुंबई के पांच सितारो होटल जे डब्ल्यू मैरियट में भी बद्तमीजी करते पाए गये थे।

उस वक्त भी उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके अलावा कुछ सालों पहले एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के नाम जुड़ा था जिसके बाद आदित्य पंचोली कई बार मीडिया के साथ भी बद्तमीजी करते पाए गये। जिया खान के सुसाइड केस के सबूतों में एक वीडियो रिकॉर्डिंग पाई गयी जिसमें आदित्य पंचोली नज़र आए और ऐसा कहा गया कि आदित्य भी इस मामले में दोषी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X