हिंदी गाने ना चलाने पर आदित्य पंचोली ने फोड़ा बाउंसर का सिर
आदित्य पंचोली को कल देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उनपर नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया गया है। आदित्य पंचोली को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा चूंकि शनिवार व रविवार के चलते कोर्ट से उनकी बेल भी नहीं कराई जा सकती इसलिए अब दो दिन उन्हें जेल में ही बिताने होंगे।

आदित्य पंचोली पर आरोप हैं कि उन्होंने मुंबई के पांच सितारा होटल सी प्रिंसेस के मशहूर पब में मार पीट की, तोड़ फोड़ की और वहां मौजूद बाउंसर का सिर फोड़ दिया। देर रात करीब 1 2 बजे के बीच की ये घटना है। इसके पीछे वजह ये बताई गयी कि आदित्य पंचोली को पब में हिंदी गाने सुनने थे जबकि वहां पर अंग्रेजी गाने चलाए जा रहे थे।
गुस्से में आदित्य ने वहां पर तोड़ फोड़ करनी शुरु कर दी। उनपर 324, 323, 504, 506 सेक्शन लगाए गये हैं। इन आरोपों के चलते उन्हें जेल से जमानत पर भी नहीं छोड़ा जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications