जिया के बारे में पूछने पर आदित्य ने महिला पत्रकार पर उठाया हाथ
बताया जा रहा है कि आदित्य पंचोली ने महिला संवाददाता को खरी-खोटी सुनाकर उनके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया जिसमे महिला संवाददाता का हाथ बीच में आ गया लेकिन आदित्य ने दरवाजा नहीं खोला औऱ संवाददाता का हाथ दबने दिया। जिसके कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गयी उन्हें तत्काल मरहम-पट्टी के अस्पताल जाना पड़ा जहां डॉक्टरों मे कुछ देर बाद उन्हें छु्ट्टी दे दी।
फिलहाल आदित्य की ओर से ना तो सॉरी बोला गया है और ना ही अपना पक्ष उन्होंने साफ किया है। मालूम हो कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब आदित्य पंचोली ने इस तरह की हरकत की है।
इससे पहले 27 जून की रात को मैग्नम ओपस बिल्डिंग में रहने वाले आदित्य पंचोली जबरन अपने पड़ोसी भार्गव पटेल के अपार्टमेंट में घुस गए थे और उनके साथ मारपीट की थी।भार्गव ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। इसलिए बतौर सबूत भार्गव ने सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के पास जमा कराया था, फुटेज से साफ था कि आदित्य ने भार्गव को पहले गाली दी उसके बाद उनका कॉलर पकड़ा और जमकर मारा-पीटा। इस फुटेज के आधार पर आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
मालूम हो अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया के आत्महत्या की वजह क्या है इसको जानने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही हैं तो वहीं जिया की मां राबिया खान ने जिया के प्रेमी सूरज पंचोली पर ही सनसनी खेज आरोप लगाये थे । राबिया खान ने कहा है कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है। जिया सूरज पंचोली के बच्चे की मां बनने वाली थी, सूरज ने जान-बूझकर उसका गर्भपात करवाया था, जिसकी वजह से जिया डिप्रेशन में थी।
अभी पिछले दिनों राबिया खान ने कोर्ट से जिया खान सुसाइड केस की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। राबिया ने शक जाहिर किया है कि जिया खान की बॉडी को देखकर उसे लगता है कि जिया ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












