सीसीटीवी फुटेज ने साफ की आदित्य पंचोली की दबंगई
हिंदी में एक कहावत है कि जब भी मुसीबत आती है तो चारों ओर से आती है, अभी अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस में फंसे सूरज पंचोली को बामुश्किल हाईकोर्ट से जेल मिली है तो वहीं मुंबई पुलिस ने उस सीसीटीवी फुटेज को जगजाहिर कर दिया जिसमें उनके पापा आदित्य पंचोली ने अपने पड़ोसी को बुरी तरह से पीटा था।
आपको बता दें कि 27 जून की रात को मैग्नम ओपस बिल्डिंग में रहने वाले आदित्य पंचोली जबरन अपने पड़ोसी भार्गव पटेल के अपार्टमेंट में घुस गए थे और उनके साथ मारपीट की थी।
देखें: वीडियो..
भार्गव ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। इसलिए बतौर सबूत भार्गव ने सीसीटीवी फुटेज को पुलिस के पास जमा कराया है, फुटेज से साफ है कि आदित्य ने भार्गव को पहले गाली दी उसके बाद उनका कॉलर पकड़ा और जमकर मारा-पीटा। इस फुटेज के आधार पर आदित्य पंचोली की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
हालांकि आज पुलिस कह रही है कि भार्गव और पटेल के बीच में झगड़ा कार पार्किंग को लेकर हुआ था लेकिन जब एफआईआर दर्ज करायी गयी थी उस समय कहा गया था कि आदित्य ने भार्गव को इसलिए पीटा क्योंकि भार्गव के घर में इंटिरियर वर्क चल रहा था, जिसके शोर से आदित्य पंचोली को काफी परेशानी हो रही थी। और जब उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने जमकर भार्गव की पिटाई कर दी थी।
वैसे आपको बता दें कि आदित्य पंचोली का भी इतिहास पाक-साफ नहीं रहा है। उनके नाम पर भी कई बार कई बवाल सामने आते रहे हैं।
आईये आपको बताते हैं आदित्य पंचोली का काला चिठ्ठा..


Click it and Unblock the Notifications











