रेप से सुसाइड तक...करियर से लंबी है आदित्य पंचोली की कंट्रोवर्सी लिस्ट
[बॉलीवुड समाचार] आदित्य पंचोली और कंट्रोवर्सी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने जितना नाम अपनी फिल्मों से गंवाया है उससे दोगुनी पहचान उन्होंने कंट्रोवर्सी और ड्रामा करके कमाया है। आदित्य पंचोली का नाम अगर आप भी सुनेंगे तो उनकी कोई फिल्म याद आए ना आए उनकी कोई न कोई करतूत ज़रूर आपके ज़ेहन में आ जाएगी।
हाल ही में आदित्य पंचोली को मुंबई के एक पब के बाउंसर से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि डीजे पर अंग्रेजी गाना बज रहा था और आदित्य ने उसे बंद कर हिंदी गाना लगाने की मांग की। पर जब सुपरस्टार आदित्य पंचोली की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उन्होंने जमकर तोड़ फोड़ की और बाउंसर के साथ मारपीट करने लगे।
वैसे जेल की चहारदीवारी, पुलिस वगैरह आदित्य पंचोली के लिए कुछ नया नहीं है। इतना ही नहीं अपनी हरकतों की वजह से उनकी कंट्रोवर्सी की लिस्ट उनके करियर से भी लंबी है। डालिए एक नज़र उनकी हरकतों पर -
रेप का आरोप
आदित्य पंचोली पूजा बेदी के साथ डेट कर रहे थे और एक्ट्रेस ने उन पर अपनी नौकरानी के साथ रेप का आरोप लगाया।
कंगना रनौत के साथ अफेयर
कंगना इंडस्ट्री में नई थीं और आदित्य ने उनके साथ लिव इन रहने के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था।
पड़ोसियों के साथ मारपीट
अपने पड़ोसी के साथ कार पार्किंग जैसी मामूली बात को लेकर आदित्य ने जमकर हंगामा और मारपीट किया था।
रोनित रॉय के साथ झड़प
एक पब में आदित्य पंचोली टीवी और फिल्म एक्टर रोनित रॉय के साथ ऐसा उलझे कि बात हाथापाई तक आ गई। वो भी तब जब रोनित बहुत ही शांत स्वभाव के माने जाते हैं।
बाजीराव के सेट पर हंगामा
आदित्य संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग करते हुए भी सेट पर क्रू से भिड़ चुके हैं जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।
कंगना के साथ रिश्ते पर किताब
हाल ही में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने अपने और कंगना रनौत के रिश्ते का सच एक किताब में उतारने की खबर मीडिया को दी।


Click it and Unblock the Notifications












