रानी-गोविंदा दोनों का करियर संवारेंगे आदित्य
लगता है आज कल यशराज बैनर लोगों की डूबती नैया को पार लगाने का अड्डा बन गया है। तभी तो जो डूबने लगता है, वो अब यशराज बैनर का हाथ पकड़ ले रहा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं तो सुनिये यह बात इसलिए निकल कर आयी है क्योंकि खबर आ रही है कि आदित्य चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा को विलेन बनाने जा रहे हैं।
गोविंदा, जिनकी दुकान आजकल खाली है, ने पहली बार यशराज के साथ कामकरने के लिए हां कही है, वो भी खलनायक के रोल के लिए क्योंकि उन्हें लगता है कि आदित्य की फिल्म से उनके करियर को नई दिशा मिले।कुछ ऐसा ही हुआ है रानी मुखर्जी के साथ, जो आदित्य संग सात फेरे कब लेंगी, इस बारे में तो किसी को पता नहीं लेकिन खबर है कि आदि्त्य उनके लिए 'मर्दानी' नाम की फिल्म बना रहे हैं, जिसमें वो दंबग पुलिस इंस्पेक्टर का रोल करेंगी। देखते हैं कि गोविंदा-रानी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगा यशराज बैनर।


Click it and Unblock the Notifications
