'मर्दानी' की मर्द बनीं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी, बॉलीवुड की चुनिंदा सशक्त अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन पिछले कुछ वक्त से रानी का करियर ग्राफ काफी नीचे आ गया है, जिसे पटरी पर लाने के लिए रानी पुरजोर कोशिश कर रही हैं जिसमें उनका साथ दे रहा है यशराज बैनर।
बहुत जल्द यशराज के घर की बहू बनने वाली रानी मुखर्जी एक दमदार रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम मर्दानी है। जिसमें रानी एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आने वाली है।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म यशराज की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी। फिल्म में हीरो कौन है इस बारे में खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में किंग खान नहीं होंगे।फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूंटिग के दौरान रानी-आदित्य शादी का ऐलान कर देंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म के लिए रानी ने अभी से ही मेहनत शुरू कर दी हैं। उन्हें जिम क्लासेज में देखा जा रहा है।फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












