आदित्य चोपड़ा की कलम से- राज और सिमरन की प्रेम कहानी

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को 1000 हफ्ते पूरे होने के अवसर पर फिल्म की पूरी टीम ने मिलकर फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया। राज और सिमरन ने दोबारा से उन पलों को जिया और साथ ही फिल्म का एक नया ट्रेलर भी लॉंच किया गया। 12 दिसंबर को मुंबई के मराठा मंदिर जहां पर दिलवाले दुल्हनिया अभी तक लगी है में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसमें आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान, काजोल, फरीदा जलाल, अनुपम खेर और फिल्म से जुड़ी सभी सितारे भी शामिल होंगे।

खबर ये भी है कि आदित्य चोपड़ा ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म पर आधारित एक किताब लिखी है। जिसके कवर पेज पर राज और सिमरन यानी शाहरुख खान व काजोल की किस करते हुए तस्वीर पब्लिश की गयी है। इस किताब को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है। राज और सिमरन की प्रेम कहानी अभी तक तो सिर्फ लोगों के जहन में बसी हुई थी अब आप इस किताब के जरिये इस प्रेम कहानी को हमेशा के लिए अपने करीब रख सकते हैं।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक किताब में तब्दील होने जा रही है। जिसे आप कभी भी कहीं भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं। जिसके हर पन्ने पर आपको जिंदगी और प्यार की एक अनूठी दास्तां मिलेगी। तो बस कुछ दिन और इंतजार करिये और राज व सिमरन की प्यार भरी दास्तां आपके हाथों में होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X