दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज-सिमरन को देखा तो बनीं ये जोड़ियां
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को सिनेमाहॉल में लगे 1000 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। हिंदी फिल्म जगत की ये एक ऐसी फिल्म है जो कि आज भी बॉलीवुड की टॉप की रोमांटिक फिल्मों में शामिल होती है। शाहरुख खान व काजोल का रोमांस आज भी युवाओं को प्रेरित करता है और इस खूबसूरत सी जोड़ी के प्यार करने के अंदाज को कॉपी करने की कोशिश करता है।
फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के युवा कलाकार भी राज और सिमरन को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे वो आलिया भट्ट हों, दीपिका पादुकोण हों, रणबीर कपूर हों या फिर इमरान खान सभी रोमांटिक किरादार निभाने के लिए राज और सिमरन से ही प्रेरणा लेते हैं। दिलवाले दुल्हनिया के कई सीन्स जैसे ट्रेन वाला, शाहरुख का दोनों हाथों को खोलकर बाहों में लेने वाला आदि युवा कलाकारों द्वारा कई बार कॉपी किये गये हैं।
तो आइये ऐसी ही कुछ हाल की फिल्मों के बारे में जानते हैं जो राज और सिमरन की प्रेम कहानी से प्रेरित थीं।


Click it and Unblock the Notifications











