आदिपुरुष की शूटिंग शुरु- प्रभास और सैफ अली खान के बाद हुई 'पंचनामा' एक्टर की एंट्री, बनेंगे लक्ष्मण!
प्रभास और सैफ अली खान के बाद फिल्म 'आदिपुरूष' में प्यार का पंचनामा हीरो की एंट्री हो चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सनी सिंह की। फिल्म में जहां प्रभास राम और सैफ लंकेश का रोल अदा कर रहे हैं, वहीं रिपोर्ट्स हैं कि सनी सिंह को लक्ष्मण की भूमिका के लिए साइन किया गया है। निर्देशक ओम राउत ने सोशल मीडिया पर सनी सिंह के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।
सनी को टीम में शामिल करते हुए निर्देशक ने लिखा- "डियर सनी, एक बार फिर शुक्रिया.. हमारे साथ सफर का पहला दिन शुरू हो गया। भगवान ने चाहा तो ऐसे और भी होंगे। बहुत सारा प्यार, ओम।" सनी ने भी इस वेलकम नोट के लिए डायरेक्टर को धन्यवाद किया है।

प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी में सनी सिंह का काम काफी पसंद किया गया था। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि आदिपुरुष के साथ वो अपने फैंस को एक बार फिर इंप्रेस कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











