Entertainment Live Updates: आदिपुरुष से 'जानकी' का पोस्टर रिलीज, मेट गाला के लिए रवाना हुईं आलिया

adipurush-kriti-sanon-poster-released-ponniyin-selvan-2-box-office-collection-ent-live-updates

Entertainment Live Updates: अप्रैल का आखिरी वीकेंड आ चुका है और मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्मों और शोज की हलचल नजर आ रही है, वहीं आदिपुरुष के नए पोस्टर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरु हो चुकी है।

मां सीता नवमी के शुभ अवसर पर, टीम आदिपुरुष ने बहादुरी और पवित्रता का प्रतीक जानकी का एक आकर्षक मोशन पोस्टर रिलीज किया है। जो किरदार कृति सैनन निभा रही हैं। टीम ने पोस्टर के साथ-साथ मधुर 'राम सिया राम' के ऑडियो टीज़र का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, नई रिलीज की बात करें तो मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 सिनेमाघरों में आ चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ली है।

शोबिज की दुनिया के सभी अपडेट के लिए स्पेस चेक करते रहें।

LIVE Feed
  • Apr 29, 2023 8:39 PM

    कपिल शर्मा शो में ना आ पाने Krushna Abhishek ने बताई वजह, कहा- ' उसने मेरा ब्रेनवॉश किया था'

    Krushna Abhishek On The Kapil Sharma Show Comeback: कॉमेडियन कपिल शर्मा का द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच बहुत हिट है और सबसे पसंदीदा शो में से एक है। इस शो के दीवाने सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। मशहूर कॉमेडी शो में कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक की एंट्री हो चुकी है और इस शो का वो प्रोमों भी आ गया है कृष्णा सपना बनकर नजर आ रहे हैं।

    कपिल शर्मा शो में ना आ पाने Krushna Abhishek ने बताई वजह, कहा- ' उसने मेरा ब्रेनवॉश किया था'
  • Apr 29, 2023 7:50 PM

    मालदीव पहुंचते ही आश्रम की बबीता हो गईं बोल्ड, बदन छिपाने के लिए लिया ट्रांसपैरेंट कपड़े का सहारा

    Tridha Choudhury Bold Video: 'आश्रम' जैसी वेब सीरीज में बोल्ड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों को अपनी निजी जिंदगी से रूबरू करवाती ही रहती हैं। त्रिधा के हाल के वीडियो ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है।

    मालदीव पहुंचते ही आश्रम की बबीता हो गईं बोल्ड, बदन छिपाने के लिए लिया ट्रांसपैरेंट कपड़े का सहारा
  • Apr 29, 2023 7:16 PM

    Shefali Jariwala का खत्म नहीं हो रहा बिकिनी प्रेम, टू पीस पहनकर बढ़ा दी गर्मी

    Shefali Jariwala New Video: मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में आ जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि वो चर्चा का विषय बन गई हैं।

    Shefali Jariwala का खत्म नहीं हो रहा बिकिनी प्रेम, टू पीस पहनकर बढ़ा दी गर्मी
  • Apr 29, 2023 6:20 PM

    सलमान खान ने फिमफेयर अवार्ड्स में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को 'इंशाअल्लाह' के लिए चिढ़ाया

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की जोड़ी ने जादू कर दिया क्योंकि फिल्म को अब भी सेलिब्रेट किया जा रहा है। हाल ही में हुए हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते। जहां आलिया ने 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ए लीडिंग रोल' जीता, वहीं संजय लीला भंसाली ने 'बेस्ट डायरेक्टर' की ट्रॉफी जीती। शो को सलमान खान ने होस्ट किया था और उन्होंने इसे जितना संभव हो सके उतना मनोरंजक बनाया। जब 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की राइटर उत्कर्षिनी वशिष्ठ 'बेस्ट डायलॉग्स' की ट्रॉफी लेने स्टेज पर गईं तो उन्होंने आलिया का शुक्रिया भी अदा किया। उत्कर्षिनी वशिष्ठ ने कहा, "मुझे आलिया के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना है' और सलमान ने अपने मजाकिया अंदाज में 'इंशाअल्लाह' कहा, जो भंसाली के साथ उनकी ठप पड़ी फिल्म की ओर इशारा करता है।

  • Apr 29, 2023 5:21 PM

    Arjun Rampal: चौथी बार पिता बनेंगे अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

    Arjun Rampal- Gabriella Demetriades: अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शनिवार को फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। गैब्रिएला ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। तस्वीरों में गैब्रिएला को ब्रांड Deme के आउटफिट में देखा जा सकता है, जिसमें वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उसने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस?' उनके पोस्ट के कमेंट्स सेक्शन में अन्य सेलेब्स की ओर से बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है।

    Arjun Rampal: चौथी बार पिता बनेंगे अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें
  • Apr 29, 2023 4:20 PM

    पोन्नियिन सेलवन ने पहले ही दिन कर ली छप्परफाड़ कमाई

    विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, जयम रवि और त्रिशा की मुख्य भूमिकाओं वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से कई प्रशंसा मिल रही है। कथित तौर पर, फिल्म को रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई का अंदाजा लगाया गया था, लेकिन उम्मीद को तोड़ते हुए, मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 38 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    पोन्नियिन सेलवन ने पहले ही दिन कर ली छप्परफाड़ कमाई
  • Apr 29, 2023 3:05 PM

    सलमान खान ने अपने लव लाइफ को लेकर दिया जवाब, कहा, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं'

    'किसी का भाई किसी की जान' के साथ सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान जल्द ही एक शो में नजर आने वाले हैं, जहां वो कहते नजर आ रहे हैं कि वो प्यार में अनलकी हैं। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, पत्रकार को अभिनेता से रिश्तों के प्रति उनके रवैये के बारे में सवाल करते हुए देखा जा सकता है। जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, "मैं प्यार में अनलकी हूं सर। सब अच्छी थी, दोष मुझ में ही लगता है। जिन्हें मैं चाहता था कि वह मुझे जान कहें, वह भी मुझे भाई कह रही हैं। तो अब मैं क्या करूं?"

    सलमान खान ने अपने लव लाइफ को लेकर दिया जवाब, कहा, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं'
  • Apr 29, 2023 2:31 PM

    किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम कपूर भी शामिल

    7 मई को, किंग चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में फिल्म और म्यूजिक से जुड़े सितारों का जमावड़ा होगा। इस कार्यक्रम में हॉलीवुड के टॉम क्रूज, म्यूजिकल ग्रूप द पुसीकैट डॉल्स और बॉलीवुड की सोनम कपूर की उपस्थिति और प्रदर्शन होंगे। वैराइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर Commonwealth virtual choir को पेश करते हुए स्टेज पर स्पोकन वर्ड पीस देंगी।

  • Apr 29, 2023 1:54 PM

    Oops मोमेंट का शिकार होने से बच गईं जाह्नवी कपूर

    हाल ही में फिल्मफेयर रेड कार्पेट पर जाह्नवी कपूर ने कदम रखा तो हर किसी की निगाहें उन पर ही थम गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि रेड कार्पेट और स्टेज परफॉर्मेंस के ठीक पहले उन्होंने ऊप्स मोमेंट जैसी स्थिति को कैसे संभाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा है- 'रेड कारपेट से 5 मिनट पहले और स्टेज पर परफॉर्म करने से 12 मिनट पहले जब आपकी जिप खराब हो जाए।'

  • Apr 29, 2023 12:21 PM

    बीच इवेंट में रणबीर कपूर की पैंट पर गिर गई कॉफी, संभाली सिचुएशन

    बीते दिन रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक स्किन केयर बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट के दौरान रणबीर और नीतू दोनों ही अपनी स्किन प्रॉब्लमस को लेकर दिल की बातें कर रहे थे। बातों का सिलसिला चल ही रहा था कि रणबीर भूल गए कि उन्होने अपने हाथ में कॉफी का कप पकड़ा हुआ है। गलती से उनके कप से पूरी कॉफी उनकी पैंट पर गिर गई। लेकिन रणबीर ने काफी सहजता से पूरी सिचुएशन को संभाला।

  • Apr 29, 2023 11:30 AM

    श्रीनगर एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को भीड़ ने घेरा, वीडियो वायरल

    बीते दिन यानि की शुक्रवार को शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर देखा गया, जब बॉलीवुड सुपरस्टार को साथी यात्रियों ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां शाहरुख खान भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। जबकि फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। भीड़ से रास्ता बनाते हुए अभिनेता आगे बढ़ रहे हैं। शाहरुख यहां ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

  • Apr 29, 2023 10:28 AM

    आलिया भट्ट Met Gala 2023 के लिए हुईं रवाना

    आलिया भट्ट "फैशन की सबसे बड़ी नाइट आउट" मेट गाला में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह प्रबल गुरुंग की आउटफिट में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाएंगी, और हर कोई इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए आलिया का लुक क्या है। आलिया को पैपराजी ने शनिवार तड़के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जब वह गाला के लिए न्यूयॉर्क जा रही थीं। मुंबई एयरपोर्ट में एंट्री करते ही आलिया ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए हेलो किया।

    आलिया भट्ट Met Gala 2023 के लिए हुईं रवाना
  • Apr 29, 2023 9:44 AM

    बिग बॉस फेम आरती सिंह को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

    टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह को पिछले हफ्ते मुंबई के एक रेस्तरां में हाथ में चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें लगभग छह टांके लगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 अप्रैल को एक रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ डिनर करते समय आरती के हाथ में चोट लग गई थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

  • Apr 29, 2023 9:00 AM

    आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज

    मां सीता नवमी के अवसर पर टीम आदिपुरुष ने "राम सिया राम" के ऑडियो टीज़र के साथ कृति सैनन अभिनीत जानकी के आकर्षक मोशन पोस्टर को रिलीज किया। आदिपुरूष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X