Salman Khan ने अपने लव लाइफ को लेकर दिया जवाब, कहा, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं, जिसे चाहता था वो..'

salman-khan-calls-himself-unlucky-in-love-opens-up-about-his-love-life

Salman Khan on his love life: सलमान खान की लव लाइफ को लेकर सालों से बातें और अफवाहें चलती आ रही हैं। लेकिन सुपरस्टार खुद इस बारे में काफी कम ही बात करते हुए नजर आते हैं। बहरहाल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार ने अपने लव लाइफ को लेकर खुलकर बातें की हैं।

'किसी का भाई किसी की जान' के साथ सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान जल्द ही एक शो में नजर आने वाले हैं, जहां वो कहते नजर आ रहे हैं कि वो प्यार में अनलकी हैं। जी हां, शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान कह रहे हैं, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं सर।'

सब अच्छी थी, दोष मुझ में ही लगता है

सलमान खान रजत शर्मा के शो "आप की अदालत" में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग दुबई में हो चुकी है। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, पत्रकार को अभिनेता से रिश्तों के प्रति उनके रवैये के बारे में सवाल करते हुए देखा जा सकता है। जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, "मैं प्यार में अनलकी हूं सर। सब अच्छी थी, दोष मुझ में ही लगता है। जिन्हें मैं चाहता था कि वह मुझे जान कहें, वह भी मुझे भाई कह रही हैं। तो अब मैं क्या करूं?"

सलमान खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कोई शक नहीं कि ये इंटरव्यू उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। यहां सलमान खान अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मों तक पर बात करते नजर आएंगे।

बता दें, 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद सलमान खान 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं, जो कि दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X