..................... Adipurush bumper opening at the box office, Salman Khan’s Bigg Boss OTT 2 Premiere: Entertainment Live Updates, 17th June - Hindi Filmibeat

Bollywoood Highlights: आदिपुरुष ने ली बंपर ओपनिंग, सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर

adipurush-bumper-opening-at-box-office-salman-khan-bigg-boss-ott-2-premiere-bollywood-live-updates

Bollywoood Live Updates: नए वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और मनोरंजन जगत पहले से ही कई रोमांचक और दिलचस्प अपडेट से गुलजार है। एक ओर जहां आदिपुरुष रिलीज के बाद भी विवादों में घिरी नजर आ रही है, वहीं, आज सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर होने वाला है।

Recommended Video

Adipurush Public Review |Adipurush को देख क्या बोली Delhi Ki Janta? Prabhas |Kriti Sanon | FilmiBeat

तमाम उत्साह और चर्चाओं के बीच, बिग बॉस ओटीटी 2 का दूसरा सीजन आज प्रीमियर के लिए तैयार है। शो का दूसरा सीज़न जो आज से JioCinema पर स्ट्रीम होगा, सलमान खान की डिजिटल शुरुआत है। रियलिटी शो में मनोरंजन जगत के कई लोकप्रिय नाम नजर आएंगे।

आदिपुरुष की बात करें तो प्रभास और कृति सनोन अभिनीत ओम राउत की इस फिल्म ने 16 जून को सिनेमाघरों में धूम मचाई। फिल्म को भले ही मिली जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग दी है।

LIVE Feed
  • Jun 17, 2023 5:08 PM

    सनी देओल ने बेटे करण के संगीत में किया 'मैं निकला गड्डी लेके' गाने पर डांस

    एक्टर करण देओल की प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रही हैं। इसमें उनके पिता व अभिनेता सनी देओल ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के आइकॉनिक ट्रैक 'मैं निकला गड्डी लेके' पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के लिए, सनी देओल 'गदर' फिल्म के लीड एक्टर तारा सिंह के लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे कुर्ता, पटियाला सलवार, ब्राउन ब्लेजर और ब्लैक शूज पहने थे। साथ ही लाइट ब्राउन पगड़ी भी लगाई थी। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर स्टार के परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट किया। 66 वर्षीय एक्टर सनी देओल के बेटे करण 18 जून को अपनी मंगेतर ²ष्टि आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

  • Jun 17, 2023 4:44 PM

    मुंबई एयरपोर्ट पर डीनो मोरिया का फोन डेड हुआ, फोटोग्राफर से मांगी मदद

    बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया ने हाल ही में खुद को उस समय मुश्किल स्थिति में पाया, जब वह फोन डेड होने के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए थे। दरअसल, एक्टर के फोन की बैटरी डाउन हो गई थी, जिसके चलते उनका फोन बंद हो गया। एक्टर की मदद एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया फोटोग्राफरों ने की। फोटोग्राफरों में से एक ने एक्टर डीनो को अपना फोन दिया और वह अपने ड्राइवर से संपर्क करने में कामयाब रहे। इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोन देकर मदद के लिए फोटोग्राफर को धन्यवाद कहा। आम तौर पर एक्टर और फोटोग्राफरों के बीच दोस्ताना व्यवहार और अच्छे संबंध के लिए जाना जाता है।

  • Jun 17, 2023 4:29 PM

    धर्मेद्र ने पोते करण देओल के साथ 'यमला पगला दीवाना' पर किया डांस

    सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच शादी का जश्न जारी है। संगीत सेरेमनी में दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने 'यमला पगला दीवाना' ट्रैक पर स्टेज पर डांस किया। करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ²ष्टि आचार्य से शादी करने वाले हैं। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर 87 वर्षीय धर्मेंद्र और उनके पोते का स्टेज पर एक साथ हिट गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में करण के भाई राजवीर देओल भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर सनी देओल भी स्टेज पर दिखाई दिए और फिर अपने पिता धर्मेंद्र को गले लगाया। करण ने 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'वेले' में देखा गया और जल्द ही 'अपने 2' में देखा जाएगा।

  • Jun 17, 2023 4:01 PM

    आदिपुरुष के मेकर्स पर लगा निगेटिव कमेंट डिलीट करने के बदले पैसे देने आरोप

    आदिपुरुष के मेकर्स पर कुछ नेटिजन्स बड़ा आरोप लगा रहे हैं कि मेकर्स ने उन्हें अपने निगेटिव रिव्यू को डिलीट करने के लिए पैसे ऑफर किये हैं। लोग एक स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि निगेटिव कमेंट डिलीट करने के बदले लोगों को 5500 से लेकर 9500 रूपए तक ऑफर किये जा रहे हैं।

  • Jun 17, 2023 3:37 PM

    ऐसे केस में फंसी बॉलीवुड ही टॉप हीरोइन कि कैमरों के सामने छुपाना पड़ा मुंह

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही 'गदर 2' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन एक और पुराना मामला उनके पीछे लग गया है। चेक बाउंस केस में वह आज रांची की सिविल कोर्ट में पेश हुई थीं और यहीं पर उन्होंने सरेंडर किया था। एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। 11 अगस्त को सकीना और तारा सिंह की फिल्म 'गदर 2' रिलीज होगी। लेकिन उसके पहले ही अमीषा पटेल ने रांची की सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। यहां वह दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाए हुए नजर आईं। हालांकि अभी उनको एक बार और आना होगा। क्योंकि कोर्ट ने उनको 21 जून के दिन दोबारा पेश होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद ये आज 17 जून को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची थीं। अभी 10 हजार के बॉन्ड पर जमानत मिल गई है। लेकिन अगर 21 को नहीं आईं तो ये कैंसिल भी हो सकता है।

    ऐसे केस में फंसी बॉलीवुड ही टॉप हीरोइन कि कैमरों के सामने छुपाना पड़ा मुंह
  • Jun 17, 2023 3:03 PM

    Tiger 3 की शूटिंग से लीक हुआ वीडियो, छत पर स्टंट सीन फिल्माते दिखे सलमान खान

    सलमान खान की दिवाली रिलीज 'टाइगर 3' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। टाइगर 3 की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुई है, जिसमें भाईजान छत पर स्टंट सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जो एक छत से दूसरे छत के बीच तख्तों पर चलकर जा रहे हैं।

  • Jun 17, 2023 2:06 PM

    नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों के बीच पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें कीं शेयर

    सिंगर नेहा कक्कड़ ने पति रोहन प्रीत के साथ अपने तलाक की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में मस्ती भरी तस्वीरें डाली हैं। नेहा ने तस्वीरों को कैप्शन दिया और लिखा, "पति के साथ बिताई गई सबसे अच्छी छुट्टियों से वापस शहर में !! @rohanpreetsingh..

  • Jun 17, 2023 1:14 PM

    Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने कहा, "कुछ भी कल्चर के खिलाफ नहीं होने दूंगा"

    सलमान खान लंबे समय से बिग बॉस शो होस्ट करते आ रहे हैं, लेकिन अब वह पहली बार रियलिटी शो के ओटीटी वर्जन को होस्ट करेंगे। शो को लेकर दबंग खान ने कहा, "मैं बिग बॉस ओटीटी पर भी कुछ ऐसा नहीं होने दूंगा जो संस्कृति के खिलाफ है। मुझे लगता है कि ओटीटी पर दिशानिर्देश भी लागू किए गए हैं जो कंटेंट के सुधार के लिए जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत अधिक अनसेंसर्ड और अनफिल्टर्ड नहीं होगा.. और यदि ऐसा होगा तो मैं इसे खुद ही कंट्रोल करूंगा।"

    Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने कहा,
  • Jun 17, 2023 12:09 PM

    पोते करण देओल की संगीत में धर्मेंद्र ने जमकर किया डांस

    करण देओल और दृष्टि आचार्य 18 जून को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से पहले की रस्में जोरों पर हैं और कल रात उनका संगीत समारोह था। उनके समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें करण के दादा धर्मेंद्र को यमला पगला दीवाना के लिए थिरकते हुए दिखाया गया है। वीडियो देखें।

  • Jun 17, 2023 11:16 AM

    Adipurush पर भड़के लोगों को ओम राउत और मनोज मुंतसिर ने दिया जवाब

    आदिपुरुष के रिलीज होते ही तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर ओम राउत और मनोज मुंतसिर ट्रोल होते दिखे। फिल्म के रिएक्शंस पर निर्देशक ने कहा, "सिनेमाघरों में दर्शक जिस तरह से जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं, मुझे वो देखकर खुशी हो रही है। कोई यदि ये कहता है कि उसने रामायण को पूरा समझ लिया है, तो वो मूर्ख है। इसीलिए मैंने भी रामायण को जितना थोड़ा बहुत समझा है, वहीं पर्दे पर उतारा है। मैं सिर्फ आज के जेनेरेशन के सामने राम गाथा रखना चाहता था, ताकि ये संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे जाए।"

    Adipurush पर भड़के लोगों को ओम राउत और मनोज मुंतसिर ने दिया जवाब
  • Jun 17, 2023 9:36 AM

    करण देओल की संगीत में पहुंचे रणवीर सिंह, सनी देओल को लगाया कसकर गले

    देओल खानदान के साथ करीबी रिश्ता साझा करने वाले रणवीर सिंह ने करण देओल और दृष्टि आचार्य के संगीत सेरेनमनी में भाग लिया। फंक्शन से रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दूल्हे के पिता सनी देओल के साथ मस्ती भरी बातचीत करते दिख रहे हैं और उन्हें कसकर गले लगा रहे हैं। वीडियो देखें।

  • Jun 17, 2023 9:23 AM

    आदिपुरुष Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पूरे भारत में प्रभास का डंका

    साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष देश भर में पांच भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष ने जहां हिंदी में 35 करोड़ तक की ओपनिंग दी है, वहीं पूरे भारत भर में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 85 करोड़ तक पहुंचा है। खासकर दक्षिण भारत में फिल्म का कलेक्शन काफी धमाकेदार रहा है।

  • Jun 17, 2023 9:19 AM

    विवादों के बीच, आदिपुरुष की स्पेशल स्क्रीनिंग

    तमाम विवादों के बीच, आदिपुरुष के मेकर्स चुनिंदा मीडिया के लिए स्टारकास्ट के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट कर रहे हैं। इस स्क्रीनिंग में भाजपा के नेता और सुप्रीम कोर्ट के कई जज भी शामिल हो रहे हैं। बता दें, फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ चुकी है, लेकिन अपने कंटेंट की वजह से फिल्म को काफी निगेटिव प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    विवादों के बीच, आदिपुरुष की स्पेशल स्क्रीनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X