Adipurush पर भड़के लोगों को ओम राउत और मनोज मुंतसिर ने दिया जवाब, बताया क्यों दिए हनुमान जी को ऐसे डायलॉग

om-raut-and-manoj-muntashir-reacts-to-negative-response-against-film-adipurush

Om Raut and Manoj Muntashir on Adipurush: आदिपुरुष रिलीज से पहले भी विवादों में थी और रिलीज के बाद भी विवादों में बनी हुई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को अपने कंटेंट की वजह काफी निगेटिव प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

आदिपुरुष में जिस तरह से किरदारों का चित्रण किया गया है और जिस तरह के डायलॉग्स डाले गए हैं, उस पर लोग काफी सवाल उठा रहे हैं। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतसिर ने सभी निगेटिविटी पर जवाब दिया है।

मैंने रामायण को जितना समझा, वही बनाया है

फिल्म के रिलीज होते ही तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर ओम राउत और मनोज मुंतसिर ट्रोल होते दिखे। फिल्म के रिएक्शंस पर निर्देशक ने कहा, "सिनेमाघरों में दर्शक जिस तरह से जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं, मुझे वो देखकर खुशी हो रही है। कोई यदि ये कहता है कि उसने रामायण को पूरा समझ लिया है, तो वो मूर्ख है। इसीलिए मैंने भी रामायण को जितना थोड़ा बहुत समझा है, वहीं पर्दे पर उतारा है। मैं सिर्फ आज के जेनेरेशन के सामने राम गाथा रखना चाहता था, ताकि ये संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे जाए।"

श्रीराम को दिखाया एंग्री यंग मैन

श्रीराम की छवि को गलत तरीके से दिखाने के आरोपों पर मेकर्स ने कहा, "ये अफवाह है कि श्रीराम को कभी गुस्सा नहीं आया। जब श्रीराम को लंका जाना था और समुद्र उन्हें जाने का रास्ता नहीं दे रहा था, तब उन्होंने तीन दिन तक कठोर साधना की थी। तीन दिन के बाद भी जब समुद्र नहीं माना तो उन्होंने क्रोध में आकर समुद्र को तीर से सुखाने की बात कही। तभी समुद्र देवता प्रकट हो जाते हैं।" ओम राउत ने कहा, युद्ध भूमि में श्रीराम को गुस्से में नहीं दिखाएंगे, तो कैसे दिखाएंगे।

हनुमान को क्यों दिये इतने बेकार डायलॉग्स!

वहीं, हनुमान के डायलॉग्स पर उठते बवाल को लेकर लेखक मनोज मुंतसिर ने कहा, "लोग श्रीराम और माता सीता के डायलॉग्स के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। मैंने फिल्म के संवाद जानबूझकर ऐसे लिखे हैं, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को समझ में आए। हनुमानजी के डायलॉग्स लिखते समय भी मैं बहुत गहराई से विचार किया था।"

More from Filmibeat

Read more about: adipurush om raut prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X