पालघर मॉब लिंचिंग घटना में भाजपा पर आरोप- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे देश की चिंता हो रही है"
पालघर मॉब लिचिंग केस में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दो साधुओं की मार मार कर हत्या किये जाने की घटना के दो आरोपी भाजपा के सदस्य हैं। इस घटना पर देशभर में खूब राजनीति खेली जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस घटना पर रिएक्शन दिया और देश के प्रति चिंता जाहिर की है।
बता दें, पालघर के गडचिनचले गांव में चोरी के संदेह में तीन लोगों की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई, वो भी पुलिस के सामने। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और 30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था।

ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। जब पालघर जिले के एक गांव में लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी और पीट पीट कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने 110 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। जहां कांग्रेस इस मामले में भाजपा पर उंगली उठा रही है, वहीं, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि उल्लेख किए जा रहे दोनों लोग पार्टी के सदस्य नहीं हैं।
अक्षय कुमार की आर्थिक मदद लेने से मुंबई के थियेटर मालिक ने किया इंकार- बताई बड़ी वजह


Click it and Unblock the Notifications