अक्षय कुमार की आर्थिक मदद लेने से मुंबई के थियेटर मालिक ने किया इंकार- बताई बड़ी वजह
कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि अक्षय कुमार ने मुंबई के थियेटर मालिक की तरफ भी मदद का हाथ बढ़ाया है, जो अपने कर्मचारियों को सैलेरी देने में अब असमर्थ हैं। लेकिन बता दें, मुंबई के गैएटी थियेटर के मालिक ने अक्षय कुमार से आर्थिक मदद लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम यशराज स्टूडियो के साथ बैठकर इस संकट के निपटने की प्लानिंग करने वाले हैं।
अक्षय कुमार से मदद नहीं लेने पर गैएटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, हां, अक्षय कुमार ने मदद का हाथ बढ़ाया था, लेकिन मुझे भरोसा है कि इस संकट से हम कोशिश करके खुद निपट लेंगे। अक्षय कुमार इस वक्त पहले से ही जरूरतमंदों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। यह अक्षय की दयालुता है कि उन्होंने हमें मदद ऑफर की।

कोरोना के खिलाफ छिड़े इस जंग में बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर मदद दे रहे हैं। जहां शाहरुख खान ने सात अलग अलग संस्थानों को दान के साथ ही अपना चार मंजिला पर्सनल ऑफिस भी मुंबई महानगरपालिका को ऑफर किया है, वहीं सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की भी जिम्मेदारी उठाई है।
100 करोड़ क्लब में सलमान खान VS अक्षय कुमार- कौन कितनी फिल्मों से आगे- देंखे रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications