साउथ फिल्मों की अभिनेत्री को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, ड्रग्स मामले को लेकर होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन खुलासा होते ही नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस मामले में तेजी से काम कर रही है। जहां बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में एक बड़े ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। अब इस मामले में साउथ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को क्राइम ब्रांच ने नोटिस भेजा है।
छापा मारने के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी से एक डायरी हासिल हुई थी जिसमें 15 सेलेब्स के नाम लिखे हुए थे। जिन पर अब NCB और पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को भी नोटिस भेजा गया है।

इसके अलावा फिल्म निर्माता इंद्रजीत लंकेश ने पुलिस को एक लिस्ट सौंपी थी। जिसमें उन हस्तियों के नाम बताए गए थे, जो ड्रग्स लेते हैं। लंकेश को भी गुरुवार को दूसरी बार तलब किया गया। रागिनी के अलावा उनकी एक दोस्त को भी पुलिस ने बुलाया है, जो सरकारी कर्मचारी हैं।
'बॉलीवुड पार्टियों में ड्रग्स ना हो तो फ्लॉप मानी जाती है'- सिंगर और निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा


Click it and Unblock the Notifications