पोस्ट प्रेगनेंसी वेट कम करेंगे करिश्मा के टिप्स
भले ही पर्सनल लाइफ में करिश्मा कपूर आज अपने जीवन साथी संजय कपूर से तलाक लेकर अपने दोनों बच्चों समैरा और कियान की परवरिश में व्यस्त हों लेकिन फिर भी वो आज भी पहले की तरह क्रियेटिव है और अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं जिसके बाद कोई भी उन्हें देखकर यह कह नहीं सकता कि करिश्मा दो बच्चों की मां हैं। नंबे की दशक की सबसे सेक्सी अभिनेत्री कही जाने वाली करिश्मा आज भी पहले की तरह ही हॉट और सेक्सी दिखतीं हैं।
अक्सर लोग उनसे करिश्माई काया के बारे में उनसे बात करते थे जिससे प्रेरित होकर ही शायद करिश्मा ने पोस्ट प्रेगनेंसी वेट पर किताब ही लिख दी है। उनकी इस किताब का नाम है 'माई यम्मी मम्मी गाइड'।
जो कि इस महीने के अंत तक बाजार में आयेगी। करिश्मा ने इश किताब में टिप्स बताये हैं कि किस तरह से आसानी से महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद अपनी सुडौल काया पा सकती है।
इसके अलावा करिश्मा फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान देती हैं और इसलिए वह अपने बच्चों को भी पौष्टिक आहार देने की कोशिश करती हैं। समैरा और कियान राज कपूर की मां करिश्मा ने कहा कि "मैं खाने को मजेदार और रोचक बनाने का प्रयास करती हूं। ताकी उनकी दिलचस्पी खाने की ओर बढ़े और उन्हें हेल्दी फूड मिले वो भी प्यार और दुलार के साथ।


Click it and Unblock the Notifications
