बोली करीना बेगम.. मेरे नवाब साहब के अंदर है हॉलीवुड लुक
करीना का यह हैरानी भरा जवाब उस सवाल पर आया था जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या आप हॉलीवुड के लिए काम करना पसंद करेंगी जिसके जवाब में करीना ने यह कहा। करीना ने कहा कि मैं यहीं खुश हूं, मैने कभी भी हॉलीवुड फिल्मों के लिए नहीं सोचा है।
'हैप्पी एंडिग' में साथ नजर आयेंगे मियां सैफ और उनकी बेगम करीना
मुझे खुशी है कि इतने सालों से मैंने अपनी एक पोजिशन बॉलीवुड में बना ली है। वरना यहां तो रोज नये चेहरे आते हैं और चले जाते हैं लेकिन आज इंडस्ट्री में लोग करीना को जानते हैं यही मेरे लिए बहुत ही खास बात है।
गौरतलब है कि करीना कपूर बॉलीवुड की सशक्त अभिेनेत्रियों में से एक हैं, यही नहीं एंडोर्समेंट के मामले में भी करीना नंबर 1 है। शादी हो जाने के बाद भी करीना की डिमांड में कोई कमी नहीं आयी है।
हालांकि शादी के बाद रिलीज हुई उनकी दोनों फिल्मों सत्याग्रह और गोरी तेरे प्यार में.. ने कुछ कमाल नहीं किया है । बावजूद इसके उनके पास नामी-गिरामी फिल्ममेकरों की फिल्मों की लाइनें लगी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
