कंगना रनौत की 'धाकड़' की रिलीज डेट का ऐलान, पोस्टर में दिखा धुंआधार एक्शन
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर रिलीज हो गया है। कंगना रनौत की धाकड़ फिल्म 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्टर के जरिए कंगना रनौत के रोल एजेंट अग्नि के बारे में भी खुलासा किया गया। बता दें इस थ्रिलर फिल्म रजनीश गई डायरेक्ट कर रहे हैं।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, एजेंट अग्नि बहुत ही निडर और तेज हैं। इंडिया की पहली फीमेल लीड एक्शन थ्रिलर फिल्म धाकड़ है। जो कि 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। बता दें धाकड़ के लिए फिल्ममेकर्स ने गांधी जयंती के मौके को चुना है। 2 अक्टूबर की गांधी जयंती है और एक दिन पहले सिनेमाघरों में कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ धमाल मचाने को आ रही है।
कंगना रनौत ने कोरोना काल के बाद इस फिल्म की शूटिंग में जुटी थीं। अब इस साल हालात सामान्य होते होते उनकी फिल्म भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना ये होगा कि क्या ये फिल्म मणिकर्णिका की तरह सुपरहिट होगी या फिर जजमेंटल की तरह निराश करेगी। अब ये इसी साल साफ हो जाएगा।
फिल्म धाकड़ को इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स की ऐड बना चुके रजनीश 'रेज़ी' घई ही बना रे हैं। पहला मौका है जब किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में लीड रोल में कोई एक्टर नहीं बल्कि एक्ट्रेस होंगी। इस फिल्म को रितेश शाह ने लिखा है जो इससे पहले पिंक और एयरलिफ्ट जैसी फिल्मों को लिख चुके हैं।

खतरनाक स्टंट करेंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत धाकड़ में एक जासूस की भूमिका में हैं। जो इस बार खतरनाक स्टंट भी करने वाली हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि ऐसे खतरनाक स्टंट के लिए उनकी डुप्लीकेट का सहारा लिया जाएगा। फिल्ममेकर्स कंगना जैसी दिखने वाली शारीरिक बनावट वाली किसी ट्रेंड महिला के जरिए ऐसे एक्शन और खतरनाक स्टंट करवा सकते हैं।

कंगना रनौत ने थलाइवी की शूटिंग शुरू की
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थलाइवी की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में ही उन्होंने एक लुक भी इससे जुड़ा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भूमिका निभाने वाली हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

हाल में ही किया मणिकर्णिका रिटर्न्स का ऐलान
हाल में ही कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा का ऐलान किया है। ये फिल्म कश्मीर की पहली शासिका रानी की कहानी है जिसे लेकर कंगना ने फिल्म बनाने का ऐलान किया। वह दिद्दा की कहानी को फिल्म में दर्शाएंगी।

कंगना रनौत की आखिरी फिल्म पंगा
कंगना रनौत आखिरी पर पर्दे पर फिल्म पंगा में नजर आई थीं। जिसमें वह एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका में नजर आईं। फिल्म पंगा ठीक-ठाक ही साबित हो पाई थी। इससे पहले उनकी जजमेंट है क्या भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
सामने आई अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट- ऐसी है चर्चा


Click it and Unblock the Notifications