सामने आई अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' की रिलीज डेट- ऐसी है चर्चा
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में हो रही है। इसी बीच रिपोर्ट्स की मानें तो बेल बॉटम से जुड़ी नई और बड़ी डिटेल्स सामने आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बेल बॉटम की रिलीज डेट का फिल्ममेकर्स अनाउंसमेंट करने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बेलबॉटम अब जून 2021 में रिलीज हो सकती है।
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर भी जानकारी सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सूर्यवंशी फिल्म होली 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। कुछ दिन पहले ही रिलायंस एंटरटेमेंट ग्रूप के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इस बात की ओर इशारा किया था कि वह 83 या सूर्यवंशी इन दोनों में से किसी एक फिल्म की फैंस को होली पर सौगात दे सकते हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्ममेकर्स ने सूर्यवंशी की रिलीज का तय किया है।

बेलबॉटम की रिलीज डेट
बेल बॉटम की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे लेकर अब तक ये तय था कि 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होनी थी।लेकिन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बेल बॉटम की रिलीज डेट को दो महीने के लिए खिसका दिया गया है। अब फिल्म जून 2021 में रिलीज हो सकती है। खैर अभी इस तरह की खबरों का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

सूर्यवंशी का होली कनेक्शन
पिछली बार ये भी ये फिल्म मार्च में रिलीज के लिए फिक्स की गई थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट को पोस्ट पोन कर दिया गया। अब एक बार फिर फिल्ममेकर्स होली जैसी त्यौहार पर सूर्यवंशी के रिलीज को लेकर विचार कर रहे हैं।

सूर्यवंशी के चलते ही दो महीने लेट रिलीज होगी बेलबॉटम
खबरों के मुताबिक सूर्यवंशी को मार्च और अप्रैल में रिलीज किया जा सकता है। ऐसे में बड़ी फिल्म कई दिन तक थिएटर्स में टिकी रहेगी। फिर दो महीने के अंतराल पर बेलबॉटम को रिलीज किये जाने की प्लानिंग फिलहाल जारी है।

कुछ ऑफिशियल तय नहीं
बता दें सूर्यवंशी हो या बेलबॉटम, फिलहाल किसी की भी रिलीज डेट को लेकर ऐलान नहीं हुआ है। इसीलिए इस तरह की खबरों पर फिल्मीबीट पुष्टि नहीं करता है।
शिल्पा शेट्टी का डांस वीडियो हुआ वायरल, बहन शमिता शेट्टी के साथ लगाए ठुमके-VIDEO


Click it and Unblock the Notifications