शिल्पा शेट्टी का डांस वीडियो हुआ वायरल, बहन शमिता शेट्टी के साथ लगाए ठुमके-VIDEO

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शमिता शेट्टी के साथ झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में बदन पर सितारे गाने पर दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। शम्मी कपूर का ये पुराना और हिट गाना है जिस पर ये वीडियो देखने को मिला। फिलहाल सोशल मीडिया जगत में ये काफी वायरल हो रहा है। इसे खुद शमिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

बता दें हाल में ही शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की। उनके साथ उनकी मां, पति राज कुंद्रा बच्चे व पूरी फैमिली नजर आ रही थी। लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। बता दें शिल्पा शेट्टी हर त्यौहार को जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। वह हाल में ही वेकेशन से वापस लौटी हैं। कुछ दिन के लिए वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं। अब वापस वह फैमिली के साथ बिजी हो गई हैं।

दोनों बहनों की बॉन्डिंग

दोनों बहनों की बॉन्डिंग

शिल्पा और शमिता दोनों बहनों में काफी अच्छी बनती हैं। ये तो अब तक कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया की फोटो वीडियो में देखने के बाद साबित हो जाता है।

 शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी बहन शिल्पा शेट्टी की तरह एक्ट्रेस हैं। उन्होंन ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बते से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बहन की तरह उतनी पॉपुलर न हो सकीं।

हालिया वेब सीरीज

हालिया वेब सीरीज

शमिता शेट्टी ने हाल में ही डिजिटल डेब्यू किया। उन्होंने जी5 की वेब सीरीज ब्लैक वीडिजो में काम किया। उनके साथ मोना सिंह भी नजर आई। वेब सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला।

शिल्पा शेट्टी का कमबैक

शिल्पा शेट्टी का कमबैक

बताया जा रहा था कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। उनकी ये फिल्म होगी निकम्मा। लेकिन कोरोना के चलते इस प्रोजेक्ट में देरी बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X