कलाकार को गढ़ने वाले जगदीश माली का निधन
एक दुखद खबर हैं जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने कर दी है लेकिन हैरत अंगेज बात यह रही है कि अंतरा माली के पिता जगदीश माली के निधन का कारण क्या है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मालूम हो तीन महीने पहले जगदीश माली उस समय सुर्खियों में आये थे जब उन्हें अभिनेत्री मिंक ने मुंबई की सड़कों पर फटेहाल देखा था। उनकी दयनीय स्थिति देखकर मिंक ने अंतरा माली को फोन किया था लेकिन अंतरा ने अपने पापा के लिए मिंक को ही डांट दिया था और फोन पर आने से मना कर दिया था, यह कहकर कि उनका बच्चा अभी छोटा है इसलिए वह नहीं आ सकती हैं। जिसके बाद मिंक ने सलमान खान को फोन किया था। सलमान खान ने तुरंत अपनी गाड़ी भेजी थी जगदीश माली को लाने के लिए।
जगदीश माली को पहनने को कपड़ा और खाना खिलाने के बाद सलमान ने उन्हे उनके घर पहुंचाया था और अंतरा माली को जमकर डांट लगायी थी। लेकिन अंतरा और जगदीशमाली ने सलमान और मिंक को धन्यवाद देने के बजाय उन पर ही पब्लिसिटी बटोरने का आरोप लगा दिया था। सलमान पर तो कम जगदीश माली मिंक पर काफी भड़के थे।
उन्होंने कहा था कि मैं पूरी तरह से ठीक-ठाक हूं। मुझे शारीरिक और मानसिक कोई भी बीमारी नहीं है इसलिए बार-बार जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं कि मैं मानसिक रूप से बीमार हूं तो वो लोग कृपा करके इस तरह की बात करना बंद कर दें। मैं पूरी तरह से ठीक-ठाक हूं।
मालूम हो कि अमिताभ और रेखा जैसी महान हस्तियों का पोर्टफोलियो तैयार करने वाले जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली को लोग खूबसूरती का जौहरी कहते थे।


Click it and Unblock the Notifications












