ड्रग मामले में फंसे विवेक ओबरॉय के बहनोई? पहले इस अभिनेत्री की हुई थी गिरफ्तारी!
सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल का मामला कुछ समय से सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों की नजर इस किस पर लगातार बनी हुई है। आए दिन किसी ना किसी तरह नया खुलासा इस केस में होता रहता है। हाल ही में इस केस में एक कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया था और इसके अलावा 10 अन्य भी गिरफ्तार हुए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है कि क्योंकि इस स्कैंडल में हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता विवेक ओबरॉय के एक खास रिश्तेदार का नाम सामने आया है।
हम बात कर रहे हैं विवेक ओबरॉय के बहनोई आदित्य अल्वा की जिनका इस पर नाम सामने आया है। आदित्य की बात करें तो वो काफी ज्यादा मशहूर हैं और वो कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे भी हैं। आ रही खबरों से पता चला है कि इस केस को लेकर कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। इन एफआईआर में विवेक के बहनोई का नाम भी शामिल है।
आमिर खान, नसीरूद्दीन शाह को देश में डर लगा था तो उन्हें किसी ने हरामखोर क्यों नहीं कहा - कंगना रनौत


Click it and Unblock the Notifications











