..................... actor shihan hussaini dies pawan kalyan cries yuzvendra dhanashree divorce real reason Haryana Mumbai shifting - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: एक्टर शिहान हुसैनी का निधन, युजवेंद्र धनाश्री तलाक में नया मोड़

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

कराटे और तीरंदाजी में महारत हासिल करने वाले एक्टर शिहान हुसैनी का ब्लड कैंसर से निधन हो गया। लंबे समय से इस बीमारी से जूझने के बाद चेन्नई के अस्पताल में मंगलवार, 25 मार्च को तड़के निधन हो गया। उनके परिवारवालों ने यह जानकारी दी है। एक्टर की उम्र 60 साल थी। उन्हें प्यार से 'हू' के नाम से जाना जाता था। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीमारी से जुड़े अपडेट्स लगातार शेयर भी कर रहे थे। अब परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए एक्टर के निधन की जानकारी दी गई है।

धनश्री वर्मा के साथ तलाक की लड़ाई के बीच, कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में, उनके अलग होने की असली वजह पत्रकार विक्की लालवानी ने शेयर की है, जिन्होंने विस्तार से बताया कि दोनों के बीच क्या गलत हुआ था।

विक्की लालवानी के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, युजवेंद्र और धनश्री के बीच अलगाव की वजह धनश्री की मुंबई में रहने की इच्छा थी, क्योंकि धनश्री ने क्रिकेटर को हरियाणा में अपना घर छोड़ने के लिए कहा था। पत्रकार ने आगे दावा किया कि धनश्री और युजवेंद्र की पर्सनैलटी काफी ज्यादा अलग-अलग थी। उनकी पर्सनैलिटी और प्रायोरिटीज का अलग होना कहीं ना कहीं उनके तलाक की वजह बना।

LIVE Feed
  • Mar 26, 2025 9:19 PM

    नीता अंबानी को आराम देने के लिए मुकेश अंबानी खर्च कर डाले थे 230 करोड़

    Nita Ambani Private Jet: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, 500 से ज्यादा कंपनियों वाले ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी पत्नी, नीता अंबानी, एक सफल बिजनेसवुमेन, फिलेनथ्रॉपिस्ट और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की फाउंडर हैं।

    नीता अंबानी को आराम देने के लिए मुकेश अंबानी खर्च कर डाले थे 230 करोड़
  • Mar 26, 2025 9:18 PM

    किम शर्मा ने उगली ओरी की सच्चाई

    Kim Sharma On Orhan Awatramani: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ​​ओरी कई लोगों के लिए एक सीक्रेट हैं। वह पिछले दो सालों से रहस्य बने हुए हैं। जब से वह बॉलीवुड के फेमस BFF और 2023 में एक इंटरनेट पर्सनैलिटी के रूप में फेमस हुए। वह कौन है, वह कहां से है, उसकी ऑरिजिनल कहानी क्या है? कोई नहीं जानता!

    किम शर्मा ने उगली ओरी की सच्चाई
  • Mar 26, 2025 7:26 PM

    लड़की ने शो में फिजिकल रिलेशन बनाने की कही बात

    Harsh Gujral Video: कॉमेडी की दुनिया में अगर फेमस कॉमेडियन का जिक्र किया जाए तो हर्ष गुजराल का नाम जरूर लिया जाता है। हर्ष गुजराल जिन्होंने इस साल बॉलीवुड में एंट्री भी की है। उन्होंने फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। हालांकि, वो अब एक्टर जरूर बन गए हैं लेकिन उनका नाम अब भी कॉमेडियन की उस फेहरिस्त में आता है, जो कभी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो सकते हैं।

    लड़की ने शो में फिजिकल रिलेशन बनाने की कही बात
  • Mar 26, 2025 7:26 PM

    दूध वाले से कर दी Kumar Vishwas ने अपनी खूबसूरत बेटी की शादी?

    Kumar Vishwas Daughter Agrata Sharmma Wedding: पिछले दिनों, सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की बेटी की शादी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। उनकी खूबसूरत बेटी अग्रता शर्मा ने पवित्र खंडेलवाल के संग सात फेरे लिए थे।

    दूध वाले से कर दी Kumar Vishwas ने अपनी खूबसूरत बेटी की शादी?
  • Mar 26, 2025 7:24 PM

    Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर

    Aishwarya Rai Accident: बुधवार, 26 मार्च को ऐश्वर्या राय की लग्जरी कार को मुंबई में एक लोकल बस ने टक्कर मार दी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि एक्ट्रेस या बच्चन परिवार का कोई मेंबर गाड़ी में मौजूद था या नहीं। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए।

    Aishwarya Rai की गाड़ी को दिन-दहाड़े बस ने मारी टक्कर
  • Mar 26, 2025 3:54 PM

    'किसी गिनती में भी नहीं रहोगे..', आमिर खान ने 'Last of Stars' वाले बयान पर शाहरुख खान को दिखाया आईना?

    आमिर खान भी इस दौरान एक पॉडकास्ट में थे और इस बात को लेकर शानदार जवाब देते दिख रहे हैं। आमिर खान ने खुले तौर पर कहा, ''इसके बाद कोई स्टार नहीं होगा, हम आखिरी हैं। ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बाद बहुत आएंगे, हम लोग गिनती में भी नहीं रहेंगे। आप भूल जाओगे, जमाना आगे चलता रहता है।''

  • Mar 26, 2025 3:29 PM

    'मैं साहिल के बिना नहीं रह सकती, हम दोनों को एक साथ जेल में रखा जाए'- वीडियो की सच्चाई उड़ा देगी होश!

    मुस्कान ने कहा, ''मुझे जेल में बेचैनी होती रहती है, साहिल से मिलने दिए जाए मैं साहिल के बगैर नहीं रह सकती।'' ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बवाल मचा हुआ है। ये एक फर्जी एआई वीडियो है..

  • Mar 26, 2025 2:37 PM

    Monalisa का बचपन में था ऐसा हाल, पुराना वीडियो आया सामने, बाइकर के कैमरे में कैद हुई थी वायरल गर्ल

    जी हां, एक बाइकर के साथ मोनालिसा ने कुछ ऐसा किया था जो कि खबरों में हैं और इस वीडियो को उसी बाइकर के द्वारा अब साझा किया जा रहा है। ये वो दौर था जब मोनालिसा छोटी थीं और करीब 4 साल पुराना ये वीडियो है। इस दौरान उनके साथ उनके भाई बहन नजर आ रहे हैं जो कि एक बाइकर के साथ बातें करते दिख रहे हैं। वीडियो मध्य प्रदेश के महेश्ववर का बताया जा रहा है।

  • Mar 26, 2025 1:38 PM

    मेरठ का सौरभ हत्याकांड सुन गुस्साए अनिरुद्धाचार्य, बोले- धंधा बन चुका है तलाक दो वरना ड्रम में पाए जाओगे..

    हाल ही में अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिरुद्धाचार्य मेरठ का सौरभ हत्याकांड सुन गुस्सा करते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि आज कल सब धंधा बन गया है। तलाक दो वरना ड्रम में पाए जाओगे। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 26, 2025 12:43 PM

    हिना खान के नाम पर फैन्स ने लगवाए हैंडपंप

    टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। फैन्स उनके लिए जमकर दुआएं कर रहे हैं। जिससे की वह जल्द ठीक हो जाएं। वहीं हाल ही में हिना खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि लोग उनके नाम पर हैंडपंप लगवा रहे हैं जिससे वह जल्द ही कैंसर फ्री हो जाएं।

  • Mar 26, 2025 11:59 AM

    Sikandar VS L2 Empuraan: पृथ्वीराज सुकुमारन ने सलमान खान संग क्लैश हो रही फिल्म पर दिया बयान

    एंपुरान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पृथ्वीराज सुकुमारन ने सलमान खान और उनकी फिल्म सिकंदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "सिकंदर एक बहुत ही बड़ी फिल्म है। सलमान सर इस देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। और हमेशा की तरह, वो इस बार भी ईद पर एक जबरदस्त कमर्शियल फिल्म के साथ आ रहे हैं, वो भी ए. आर. मुरुगादॉस सर के साथ। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। मुझे कोई शिकायत नहीं होगी अगर आप पहले 11 बजे सिकंदर देखें और फिर 1 बजे एंपुरान।"

  • Mar 26, 2025 11:33 AM

    कुमार विश्वास के दामाद हैं बहुत रोमांटिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रपोजल वीडियो

    कुमार विश्वास के दामाद बिजनेस में तेज हैं उतने ही वह रोमांटिक भी हैं। हाल ही में अग्रता के सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवित्र खंडेलवाल अग्रता को प्रोपज करने के लिए एक बहुत ही खूबसूरत लेकेशन पर लेकर गए थे। उन्होंने बीच किनारे अग्रता को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। वीडियो में दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। वहीं अब शादी के बाद पवित्र का वेडिंग प्रपोजल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Mar 26, 2025 10:38 AM

    सेलिब्रिटी मास्टरशेफ: उषा नाडकर्णी सेमी फिनाले से पहले हुईं एविक्ट

    'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' शो अब धीरे-धीरे सेमी फिनाले की ओर बढ़ रहा है। कई तरह के पड़ाव को पार करते हुए यहां तक पहुंचीं दिग्गज एक्ट्रेस उषा नाडकर्मी सफेद एप्रेन तक नहीं पहुंच पाईं और खबर है कि वो एलिमिनेट हो गई हैं।

  • Mar 26, 2025 10:01 AM

    एक्टर-डायरेक्टर मनोज भारतीराजा का निधन

    तमिल फिल्मों के निर्देशक भारतीराजा के बेटे एक्टर मनोज का चेन्नई में मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 48 साल के थे। नादिगर संगम (एक्टर्स के संघ) द्वारा सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'निर्देशक भारतीराजा के बेटे मनोज के. भारतीराजा का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।' रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुछ दिन पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। उनके परिवार में उनकी बीवी अश्वथी उर्फ नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं।

  • Mar 26, 2025 9:03 AM

    लड़ाई के बाद कभी माफी नहीं मांगती हैं शोभिता धुलिपाला

    नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। दो साल डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। शादी के बाद से नागा और शोभिता हमेशा हाथों में हाथ डाले नजर आते हैं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं और ट्रिप पर जाते रहते हैं। इस कपल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप सीक्रेट खोले हैं। शोभिता ने खुलासा किया कि नागा ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। वहीं नागा ने बताया कि शोभिता कभी माफी नहीं मांगती हैं।

  • Mar 26, 2025 7:22 AM

    एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करोड़ों के बिक गए टिकट

    ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के प्री टिकट सेल के शुरुआती आंकडे भी आ गए हैं जिन्हें देखने के बाद साफ लग रहा है कि सलमान खान की फिल्म ओपनिंग डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है और साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। दिलचस्प बात ये है कि ‘सिकंदर’ ने कुछ घंटों में ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X