करण जौहर ने किया शनाया कपूर का धमाकेदार डेब्यू ऐलान- पिता संजय कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
कुछ ही दिनों पहले करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने शनाया कपूर के डेब्यू की घोषणा की है। करण ने हाल ही में टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है। इस डेब्यू को लेकर शनाया के पिता संजय कपूर बेहद खुश हैं। संजय कपूर ने कहा, 'शनाया को धर्मा से बेहतर लॉन्च नहीं मिल सकता था'..
ईटाइम्स से बात करते हुए अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी और कहा, "मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रहा हूं। करण जौहर का धर्मा प्रॉडक्शन कई स्टारकिड्स का लॉन्च पैड रहा है और शनाया इसमें शामिल हो गई है। शनाया को धर्मा प्रॉडक्शंस से बेहतर शुरुआत मिल ही नहीं सकती थी।"

वहीं, बेटी के बॉलीवुड डेब्यू का क्रेडिट लेने के सवाल पर संजय कपूर ने कहा, "बिल्कुल नहीं, यह सब शनाया कपूर की कड़ी मेहनत है और वह एक अच्छी लॉन्च की हकदार है।"
बता दें, लंबे समय से शनाया के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अफवाहें थी। अब उनकी पहली फ़िल्म जुलाई से शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











