राजपाल यादव के जेल जाने से दुखी उनके फैंस
पिछले दस साल से ज्यादा समय से पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले हास्य अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को एक धोखाधड़ी केस के चलते जेल भेज दिये गये जिसे सुनकर उनके चाहने वाले काफी मायूस औऱ दुखी है। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि राजपाल यादव ऐसा कुछ भी कर सकते हैं। लोगों ने अपनी भावनाएं ट्विटर पर प्रस्तुत की है।
राजपाल को पसंद करने वाले दिल्ली निवासी अनंत मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा है कि आज मैंने राजपाल यादव के बारे में सुना जिसे सुनकर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ, यकीन नहीं हो रहा था मुझे कि वाकई में... राजपाल यादव ऐसा भी कुछ कर सकते हैं। सच में मैं बहुत दुखी हूं, एक बार फिर से राजपाल यादव की हरकत ने पर्दे के पीछे काले सच को उजागर कर दिया है।
ऐसा ही कुछ लखनऊ के अभिनव ने भी ट्विटर पर लिखा है कि राजपाल यादव ने जो किया गलत किया, मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। ना जाने किस दवाब मे आकर राजपाल यादव ने यह काम किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के जुर्म में दस दिन के लिए जेल भेज दिया है। राजपाल यादव पर दिल्ली के एक बिजनेस मैन के पैसे ना देने और उनसे वादाखिलाफी का आरोप लगा है।


Click it and Unblock the Notifications
