इस एक्टर की कार डिवाइडर पर जाकर पलटी, बुरी हालत में अस्पताल में किया भर्ती

Kiran Raj

Kiran Raj Accident: कन्नड़ एक्टर किरण राज को मंगलवार (10 सितंबर) को बेंगलुरु के केंगेरी में एक कार दुर्घटना के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किरण राज को कन्नड़थी जैसे कुछ लोकप्रिय शोज के लिए जाना जाता है।

शूटिंग करके लौट रहे थे Kiran Raj

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना के समय किरण अपनी फिल्म के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर के साथ अपनी मर्सिडीज बेंज में जा रहे थे। वो अपनी आने फिल्म 'रॉनी' की शूटिंग पूरी करके घर लौट रहे थे। कुछ समाचार पोर्टल ने यह भी दावा किया है कि एक्टर अनाथालय से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें- मां-बाप के तलाक का Malaika Arora पर पड़ा था बुरा असर, एक्ट्रेस ने खुद बताया कैसे बीते थे वो दर्दनाक दिन

फिल्म रिलीज से पहले हुई दुर्घटना

जैसे ही एक्टर की कार डिवाइडर से टकराई वो पलट गई, उन्हें गंभीर चोटें आईं। दूसरी ओर, प्रोड्यूसर भी सुरक्षित बच गए। डैमज गाड़ी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वायरल तस्वीर में किरण इलाज के दौरान अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दुर्भाग्य से, उनकी फिल्म 'रॉनी: द रूलर' की रिलीज से कुछ दिन पहले ही यह दुर्घटना हुई। यह फिल्म 12 सितंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- जल्द बजने वाली है Rahul Gandhi के घर शहनाई? 54 की उम्र में इस खूबसूरत लड़की से करेंगी शादी!

Kiran Raj का करियर

किरण, जिन्होंने 'वॉचमैन' नाम की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है और साथ ही वो हिंदी टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। उनके कुछ फेमस शोज हीरोज, लव बाय चांस, ये रिश्ता क्या कहलाता है और तू आशिकी हैं। वह कन्नड़ रियलिटी शो लाइफ सुपर गुरु में भी दिखाई दिए हैं। वह अगली बार 'रॉनी: द रूलर' में दिखाई देंगे, जिसे गुरुतेज शेट्टी ने निर्देशित किया है। फिल्म में राध्या, समीक्षा, रविशंकर, बी सुरेश, अपूर्वा, उग्रम मंजू, उग्रम रवि, यश शेट्टी, धर्मन्ना, गिरीश हेगड़े, कारी सुब्बू और मीको नागराज भी हैं।

Read more about: kiran raj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X