अफेयर की खबरों की बीच कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया एक दूसरे को अनफॉलो!
इंडस्ट्री में आप अक्सर किसी ना किसी स्टार का अफेयर उसके को-स्टार के साथ होने की खबरें सुनते रहते हैं और ये भी खबरें सामने आती हैं कि दोनों अब अलग हो गए हैं। इस समय एक खबर चर्चा में है जो कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की है। कुछ समय से खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में गोवा से उनकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने कुछ दिनों पहले गोवा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन इस समय इन दोनों को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इन दोनों ने ऐसा क्यों किया ये तो किसी को भी पता नहीं है।

इशारा किया है
फैंस का मानना है कि शायद दोनों अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं इस कारण उन्होने सोशल मीडिया पर ऐसा इशारा किया है।

सोशल मीडिया पर
जाह्नवी कपूर को लेकर मशहूर है कि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और कार्तिक आर्यन भी कुछ ऐसे ही हैं।

दोस्ताना 2
ये खबर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली इसलिए भी है क्योंकि जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन फिल्म दोस्ताना 2 में साथ नजर आएंगे।

शूटिंग शुरु नहीं हुई
इस फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं हुई है और इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं जो कि परेशान करने वाली हैं।

संभव नहीं हो पाया
खबरें थीं कि फिल्म साल 2020 में फ्लोर पर आती लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण ऐसा होना संभव नहीं हो पाया था।

शानदार फिल्में
कार्तिक आर्यन ने कुछ शानदार फिल्में करके अपनी एक जगह इंड्स्ट्री में बना ली तो वहीं जाह्नवी कपूर भी अच्छा काम कर रही हैं।
केजीएफ 2 की रिलीज डेट को लेकर संजय का खुलासा, नए पोस्टर के साथ किया बड़ा ऐलान!


Click it and Unblock the Notifications