तन वेड्स मनु की शूट में रांझणा धनुष का तड़का
तनु वेड्स मनु के डायरेक्टर आनंद एल राय और उनकी पिछली फिल्म रांझणा के एक्टर धनुष में बहुत याराना लगता है। दरअसल धनुष और आनंद में रांझणा के टाइम पर बहुत अच्छी दोस्ती हुई जो आज तक बरकरार है। और यह साबित किया धनुष ने। तनु वेड्स मनु की शूट दिल्ली में शुरू हो चुकी है और धनुष अपने रांझणा डायरेक्टर को सरप्राइज़ देने पहुंचे।
न न ।न किसी का बर्थ डे था न कोई खास मौका, ये तो बस धनुष का स्टाइल था अपने पुराने डायरेक्टर और नए दोस्त को कहने का कि ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे। धनुष को सेट पर देखकर पहले तो सब हैरान हो गए, लेकिन फिर माजरा पता चला तो सब धनुष की तारीफ करते रह गए।
dhanush r madhavan kangana ranaut anand rai ranjhanaa tanu weds manu tanu weds manu 2 धनुष आनंद राय आर माधवन माधवन रांझणा तनु वेड्स मनु तनु वेड्स मनु 2


Click it and Unblock the Notifications
