1st LOOK: तनु वेड्स मनु 2 से वापस लौटेंगे 'क्यूट' माधवन
आर माधवन की अपनी फैन फॉलोइंग और लड़कियां उनमें मरती हैं। खास बात ये है कि 40 पार कर चुके माधवन आज भी परदे पर उतने ही मासूम दिखते हैं। ऐसा हम ही नहीं कह रहे, पूरा ट्विटर चीख चीख कर कह रहा है।दरअसल माधवन ने तनु वेड्स मनु के लिए अपना लुक टेस्ट ट्विटर पर रिवील किया है। और इस फोटो के आते ही ट्विटर पर माधवन के फैन्स ने ट्वीट्स की बाढ़ लगा दी।
माधवन, काफी समय बाद बॉलीवुड में दिखेंगे हालांकि वो साउथ की इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। तनु वेड्स मनु के सीक्वल में माधवन फिर से कंगना रणौत के साथ अपनी क्यूट केमिस्ट्री दिखाने को तैयार हो रहे हैं। माधवन के फैन्स ने तो यहां तक कहा कि वो अपने क्लीन शेव लुक में बिल्कुल RHTDM के मैडी जैसे लग रहे हैं और इतने साल बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। देखिए तस्वीरें -
tanu weds manu tanu weds manu 2 kangna ranaut r madhavan rhtdm anand rai आनंद राय तनु वेड्स मनु कंगना रनौत आर माधवन तनु वेड्स मनु 2


Click it and Unblock the Notifications
