ड्रग मामलों में गिरफ्तार हुए अभिनेता एजाज खान कोरोना पॉजिटिव, जांच कर रहे अधिकारियों का होगा टेस्ट!

कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं और खास बात ये है कि कई सितारे इसकी चपेट में अब तक आ चुके हैँ। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। बता दें कि हाल ही में ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कॉन्ट्रो ब्यूरो द्वारा अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया गया था और ये खबर काफी चर्चा में रही थी। लेकिन अब पता चला है कि लापरवाही के चलते एजाज खान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जैसे ही इसका पता चला उनको तुरंत अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। ये खबर मिलते ही एजाज खान के साथ समय बिताने वाले लोगों यहां तक के सभी अधिकारियों को कोरोना टेस्ट करवानें के आदेश भी जारी किए गए हैँ। उनका मानना है कि ये पूर्ण रूप से संभव है कि जांच कर रहे कुछ अधिकारियों को भी ये संक्रमण हुआ होगा।

 पूछताछ जारी है

पूछताछ जारी है

बता दें कि एजाज खान पिछले कुछ समय से नार्कोटिक्स की गिरफ्त में जहां उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

Recommended Video

Drugs Case में गिरफ्तार Ajaz Khan कोरोना पॉजिटिव, अब NCB टीम का होगा Corona Test | FilmiBeat
पहली बार नहीं पकड़े गए

पहली बार नहीं पकड़े गए

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एजाज खान पहली बार नहीं पकड़े गए हैं बल्कि कई बार उनको लेकर किसी ना किसी तरह का मामला सामने आता रहा है।

मामला काफी गंभीर है

मामला काफी गंभीर है

लेकिन इस बार मामला काफी गंभीर है। कोरोना पॉजिटिव होने की बात करें तो बीते कुछ समय में गोविंदा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, भूमि पेडनेकर, परेश रावल समेत कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैँ।

थिएटर्स बंद

थिएटर्स बंद

इसी को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से थिएटर्स बंद कर दिए हैं और नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

इलाज चल रहा है

इलाज चल रहा है

फिलहाल एजाज खान को लेकर मामला कहां जाकर रुकता है ये तो समय बताएगा लेकिन इस समय उनका इलाज चल रहा है।

'रैंबो' में प्रभास ने किया टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस? अब आया बागी स्टार का रिएक्शन, दे डाला ये जवाब!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X