'रैंबो' में प्रभास ने किया टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस? अब आया बागी स्टार का रिएक्शन, दे डाला ये जवाब!
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ कई फिल्मों को लेकर इस समय चर्चा में चल रहे हैं और कुछ समय पहले उनकी धमाकेदार फिल्म 'रैंबो' का एलान किया गया था। हालांकि इसके बाद फिल्म को लेकर अपडेट आनी बंद हो गईं थीं और लोगों को लगा था कि फिल्म नहीं बनेगी। फिर एक खबर सामने आई जो कि इस फिल्म से संबंधित थी लेकिन इस बार टाइगर नहीं बल्कि प्रभास का नाम इसको लेकर सामने आया था।
पता चला था कि इस फिल्म में प्रभास ने सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ को रिप्लेस कर दिया है। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि अब फिल्म को रोहित धवन डाइरेक्ट करेंगे। जबकि क्रिएटिव टीम में होंगे सिद्धार्थ आनंद। हालांकि अब इसको लेकर टाइगर श्रॉफ का एक बयान सामने आया है और उन्होने इस खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है। उनका कहना है कि ये झूठ है और पता नहीं कि ऐसी खबरें कौन फैलााता है।

श्रॉफ ही रहेंगे हीरो
इससे इतना तय माना जा रहा है कि इस फिल्म का हिस्सा टाइगर श्रॉफ ही रहेंगे प्रभास नहीं। प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता बैक टू बैक तीन पैन इंडिया फिल्मों में नजर आने वाले हैं- राधे श्याम, सलार और आदिपुरूष.. तीनों ही फिल्में मेगा बजट पर बन रही हैं।

वर्कफ्रंट
टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसमें वो गणपत, हीरोपंती 2 और बागी 4 को लेकर काफी चर्चा में चल रहा है।

फर्स्ट लुक
गणपत से उनका फर्स्ट लुक कुछ समय पहले सामने आया था और इस फिल्म में कृति सैनन उनके साथ नजर आने वाली हैं।

इंतजार किया करते हैं
बता दें कि टाइगर श्रॉफ के फैंस उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और फिल्म रिलीज का इंतजार किया करते हैं।

गणपत
फिलहाल टाइगर सबसे पहले गणपत से धमाका करेंगे जिसकी शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और एक्शन सीन शूट हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











