ऐश के लिए दुआ मांगी इसके लिए शुक्रिया : अभिषेक बच्चन
आज आदर्श बहू ऐश्वर्या राय की गोदभराई बड़े ही धूम-धाम से हो गयी। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड और फैशन जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने ऐश और उनके आने वाले बच्चे के लिए मंगल कामना की। सभी ने इस मौके पर मस्ती भी की।
जहां जलसा में ये भव्य आयोजन चल रहा था वहीं होने वाले बच्चे के पापा अभिषेक बच्चने ने टि्वटर और फेसबुक पर अपने सभी चाहने वालों का अभिवादन किया। अभिषेक ने लिखा आप सभी ने ऐश और मेरे आने वाले बच्चे के लिए दुआ मांगी इसके लिए मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं। मैं आप सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
गौरतलब है कि ऐश की गोदभराई के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स टि्वटर और फेसबुक पर उनके चाहने वाले ढे़रो बधाई संदेश लिखे हैं। सभी ने ऐश के आने वाले बच्चे को लिए अच्छी बातें और अभिषेक-ऐश समेत पूरे बच्चन परिवार के लिए शुभ कामनाएं लिखी है। उम्मीद है कि ऐश्वर्या राय अगले महीने यानी नवंबर के दूसरे सप्ताह में मां बनेगीं।
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अमिताभ बच्चन अमिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय जया बच्चन टि्वटरर फेसबुक facebook jaya bachchan twitter


Click it and Unblock the Notifications
